Site icon अग्नि आलोक

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दौरान संभावना सेठ का पुलिसवालों से झगड़ा, बोलीं- मेरे पति को थप्पड़ मारा

Share

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में श्मशान में अंदर जाने को लेकर एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी का पुलिस से झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि पुलिस दोनों को रोक रही थी। इस पर पुलिसकर्मियों और अविनाश के बीच काफी बहस हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिसकर्मी ने अविनाश को थप्पड़ भी मारा। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया। इसके बाद संभावना और अविनाश को जाने दिया गया।

गुस्से में भड़की हुई थीं संभावना
श्मशान में हुई बहसबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा रहा है कि श्मशान घाट के अंदर खड़ी पुलिस एक्ट्रेस के पति के साथ धक्का-मुक्की कर रही है। इसके बाद एक्ट्रेस खूब जोर-जोर से चिल्ला रही हैं। इस दौरान अविनाश और संभावना पुलिस पर गुस्सा दिखाने लगे।

गलतफहमी का शिकार हुए संभावना के पति
दरअसल हुआ ये था कि एक्ट्रेस के पति अविनाश रंगीन कपड़ों में थे और उनके हाथ में मोबाइल था। यह देखकर पुलिस को लगा कि वह कोई मीडियाकर्मी हैं। इसकी बाद अविनाश की पुलिसवालों से बहस हुई और थोड़ी ही देर में धक्का-मुक्की में बदल गई। वीडियो में संभावना को ये कहते हुए सुना गया कि एक पुलिसकर्मी ने उनके पति को थप्पड़ मारा है। इसी बीच वहां मौजूद एक शख्स आता है, जो संभावना सेठ से हाथ जोड़कर शांत रहने और सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन करने के लिए जाने को कहता है।

Exit mobile version