JEE( जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट) मेन का रिजल्ट सोमवार को जारी हुआ। इंदौर के सम्यक जैन लड़कों में तो लड़कियों में मिशा जैन MP टॉपर रहे। दोनों ही स्टूडेंट्स का ये फर्स्ट अटेम्प्ट रहा। दोनों ही स्टूडेंट्स ने इस एग्जाम में बाजी मारी और अपने परिवार का नाम रोशन किया।
मिशा जैन
इंदौर के कैट में रहने वाले सम्यक जैन ने बताया कि वे JEE मेन में बॉयज में MP में टॉपर रहे हैं। सम्यक के 99.995 पर्सेंटाइल रहा। जबकि मिशा का 99.83 पर्सेंटाइल लाकर MP में गर्ल्स में टॉपर रही। दोनों ही स्टूडेंट्स के MP में टॉप में आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं उनके दोस्त भी उनकी इस सफलता से खुश है।
10 से 13 घंटे की पढ़ाई
सम्यक जैन
एग्जाम में सफलता हासिल करने वाले दोनों ही स्टूडेंट्स ने बताया कि वे 10 से 13 घंटे एग्जाम की तैयारी की। एग्जाम को लेकर दोनों ही स्टूडेंट्स गंभीर रहे और रोजाना गोल तय करके पढ़ाई की। सम्यक जैन ने बताया कि पढ़ाई के साथ में ही वे सुबह वॉक करते थे। इसके अलावा उन्हें गिटार बजाने और बैडमिंटन खेलने का शौक है। हालांकि कोविड में उनका बैडमिंटन खेलना छूट गया था। सम्यक के पिता कैट में वैज्ञानिक है, जबकि मां हाउस वाइफ है। उनका बड़ा भाई बेंगलुरु में मल्टीनेशनल कंपनी में है। वहीं मिशा जैन ने बताया कि उनके पिता का कपड़ों का बिजनेस है, जबकि मां हाउस वाइफ है। उनका छोटा भाई है जो स्कूल में पढ़ाई करता है।
मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी
MP में टॉप करने वाले दोनों ही स्टूडेंट्स ने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखी है। एग्जाम के पहले उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। इधर, एग्जाम में MP में टॉप करने का श्रेय स्टूडेंट्स अपने परिवार, फैकल्टी को दे रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि वे ये सफलता हासिल कर सके। दोनों ही स्टूडेंट्स के एग्जाम में सफलता हासिल करने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

