इस मार्ग की हालत बहुत ख़राब होने से गांव के किसानों को हो रही परेशानी गांव वालों द्वारा बताया गया कि बेटमा से 3 किलोमीटर की दूरी पर सनावदा मार्ग पर एक आटा फैक्ट्री बनी है इस फैक्टरी पर लगभग 35 से 40 टन के ट्रक आते हैं इनकी वजह से इस मार्ग की दशा बिगड़ी अतः इस मार्ग पर प्रशासन ने 8 से 9 टन के लगभग परमिशन दी है जो कि इस मार्ग पर जो फैक्ट्री कारखाना डाला है वहां से भारी ट्रक भर भर के जाते हैं जिसके कारण इस रोड की दशा बहुत खराब है गांव वालों का कहना है कि हमने कई बार ऑब्जेक्शन लिया लेकिन हमारी कोई नहीं सुनता और कई बार गांव के लोगों ने इस स्थिति के बारे में शिकायत की लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इनका कहना यह है की हम मीडिया के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराते हैं अगर फिर भी हमारी प्रशासन नहीं सुनता है तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे
।भूरा धाकड़ की रिपोर्ट

