Site icon अग्नि आलोक

भाेपाल बायपास पर खड़े हाे रहे रेत से भरे ट्रक, डंपर और ट्राॅलियां, हादसे का अंदेशा

Share

देवास

भाेपाल बायपास पर सड़क किनारे रेत से भरे ट्रक, डम्पर, ट्रालियां खड़ी हाे रही है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। हालात यह है कि यहां बायपास पर दाेनाें रेत से ट्रक खड़े रहते हैं। डम्पर और ट्रॉलियों की भी कतार लगी रहती है।

ऐसे में इस हिस्से से आने-जाने वाले वाहनाें की निकासी के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं वाहनाें में रेत भरी है, यह दूर से दिखाई दे इसके लिए रेत से भरे हिस्से काे लिफ्ट से ऊंचा भी कर दिया जाता है। एक ओर यहां रेत से भरे वाहनाें की कतार हाेती है वहीं ग्राहक भी पहुंचते हैं, ऐसे में इस हिस्से में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। ब्रिज के पास सर्विस राेड पर भी रेत से भरी ट्रालियां खड़ी हाे रही हैं। रेत से भरे वाहनाें के खड़े हाेने के लिए शहर में अलग से कहीं जगह नहीं है, ऐसे में यह लाेग बायपास के इस हिस्से में खड़े हाे रहे है

बायपास से जल्दी रेत के वाहनों को हटाएंगे
भोपाल बायपास सर्विस रोड पर वालू रेत से भरे वाहनों को हटाएंगे। मैंने इसके लिए कलेक्टर सर से भी बात की है। उन्होंने इन वाहनों को अलग जगह देने की बात कही है। जल्दी ही बायपास से इन वाहनों का खड़ा होना बंद करवाऊंगा। -आरिफ खान, जिला खनिज अधिकारी

Exit mobile version