एस पी मित्तल, अजमेर
भारतीय संस्कृति के संरक्षक गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर अजमेर में 17 अप्रैल को सायं साढ़े पांच बजे विजय लक्ष्मी पार्क में संगत समागम का आयोजन किया गया है। इस समागम में मुख्य वक्ता राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं राजस्थान सिक्ख समाज के उपाध्यक्ष जसबीर सिंह होंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह सेहमी रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पुरुषोत्तम परांजपे विशिष्ट अतिथि होंगे। संगत समागम के बाद कार्यक्रम स्थल पर ही गुरु के लंगर का आयोजन भी किया गया है। यह संगत समागम श्री माधव स्मृति सेवा प्रन्यास अजमेर की ओर से किया जा रहा है।
जायसवाल का जन्मोत्सव:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और सनातन संस्कृति को मजबूत करने वाले 83 वर्षीय अविनाश जायसवाल का 84वां जन्मदिन 17 अप्रैल को पुष्कर के अजमेर रोड स्थित निर्मल आश्रम में मनाया जाएगा। आश्रम के प्रमुख स्वामी डॉ. रामेश्वरानंद महाराज ने बताया कि जन्मोत्सव मनाने के लिए देश भर से लोग पुष्कर आ रहे हैं। जन्मोत्सव के कार्यक्रम शाम तक चलेंगे। पुष्कर के लोगों के लिए गर्व की बात है कि अविनाश जायसवाल जैसे तपस्वी इंसान का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

