अग्नि आलोक

*”वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान से सत्ताधारी भाजपा की उड़ी नींद – संजय दत्त*

Share

*देश व्यापी “वोट चोरी, गद्दी छोड़” को मिल रहा आमजन का समर्थन*

इन्दौर । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहूल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे देश व्यापी “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान को देश भर में आमजन का व्यापक समर्थन मिल रहा है, इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आव्हान एवं इन्दौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में राऊ विधानसभा के संगम पान पैलेस रंगवासा, केट रोड़ पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त भी मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त ने कहा कि देश भर में भाजपा वोट चोर कर सत्ता पर काबिज होती रही, लेकिन हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने इनकी चोरी को पकड़ लिया है, इसके लिए देश भर में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हमें आमजन का पूर्ण समर्थन मार रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि झूठ, फरैब और चालाकी के साथ भाजपा आमजन के वोटों पर डाका डाल कर सत्ता हथियाती रही है, लेकिन राहुल जी ने इनकी चोरी को पकड़ लिया है, जिससे भाजपा की नींद उड़ गयी है। आमजन हमारे साथ खड़ा होकर भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

आपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे पूरी तन्मयता के साथ वोटर लिस्ट के परिक्षण में लग जाएं और फर्जी वोटों की जानकारी जिला कांग्रेस को पहुंचाएं ताकि उन्हें समय रहते हटवाया जा सके।

इस अवसर पर राऊ नगर अध्यक्ष राजेश पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जीतू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Exit mobile version