Site icon अग्नि आलोक

सिंधिया बच्चे हैं… अनूप मिश्रा का ज्योतिरादित्य पर बड़ा बयान

Share

अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा ने अपनी ही पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सिंधिया को बच्चा कहा है। साथ ही अनूप मिश्रा ने यह भी कहाकि भाजपा सिंधिया को पार्टी की रीति-नीति सिखा रही है। गौरतलब है कि अनूप मिश्रा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वह यहां मंत्री भी रह चुके हैं।

चुनाव देख फड़कने लगती हैं भुजाएं
अनूप मिश्रा मध्य प्रदेश के 2018 विधानसभा उपचुनाव में हार गए थे। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी भी बना ली थी। फिलहाल वह फिर से ग्वालियर की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। इसको लेकर उनके एक बार फिर चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। इसको लेकर अनूप मिश्रा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिस तरह युद्ध से पहले योद्धाओं की भुजाएं फड़फड़ाने लगती हैं, वैसे ही चुनाव करीब देख हम राजनीतिक योद्धा सक्रिय हो जाते हैं। 2023 में राजनीति का महासमर होने वाला है तो ऐसे में स्वाभाविक है कि मैं भी चुनाव लड़ूंगा।

समझा रहे भाजपा की रीति-नीति
इस दौरान अनूप मिश्रा से पूछा गया कि क्या सिंधिया और उनके समर्थकों के आने के बाद भाजपा के पुराने नेताओं का भविष्य दांव पर है? इस पर उन्होंने अपने अंदाज में कहाकि घर में नया बच्चा आ जाने से शुरुआत के दिनों में तो लगता है कि मां का ध्यान उसकी तरफ नहीं है। लेकिन समय बीतने पर पता चलता है कि नन्हें बच्चे का पालन-पोषण बेहतर ढंग से हो, इसलिए मां का ध्यान छोटे बच्चे पर था। वही काम भाजपा कर रही है। अभी उन्हें बीजेपी की रीति नीति समझाने का काम कर रही है।

Exit mobile version