भोपाल । सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, मध्यप्रदेश के महासचिव डॉक्टर मुमताज़ कुरैशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अब्दुल रऊफ बेलिम पर इन्दौर ज़िला प्रशासन द्वारा राजनैतिक द्वेषपूर्ण ज़िला बदर कार्यवाही के विरोध में आज भोपाल में मानवाधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग तथा मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई। पार्टी की और से दर्ज कराई गई शिकायत में वह सारे तथ्य आयोग के समक्ष रखे गए जिसमें अब्दुल रऊफ को निर्दोष बताया गया और ज़िला बदर की कार्यवाही को बेबुनियाद, आधारहीन और राजनैतिक द्वेष के कारण की गई कार्यवाही बताया।
श्री कुरैशी ने बताया कि अब्दुल रऊफ पर पुलिस जो आरोप लगा रही है वह मनघड़ंत हैं। एक पीड़ित व्यक्ति तस्लीम चूड़ी वाले की FIR दर्ज कराने गए श्री अब्दुल रऊफ बेलिम पर पुलिस ने ज़िला बदर की कार्यवाही करदी, क्या इस देश में किसी पीड़ित व्यक्ति की कानूनी मदद करना भी अपराध है? एक अन्य मुकदमा जिसका पुलिस ने उल्लेख किया है वह शासन 2017 में ही वापस ले चुका है। एक राजनैतिक कार्यकर्ता होने के नाते पुलिस ने सिर्फ 188 के प्रकरण के आधार पर ही उन्हें ज़िला बदर कर दिया है।
प्रदेश महासचिव डॉक्टर मुमताज़ कुरैशी ने बताया कि आज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एड्वोकेट विदयराज मालवीय, और प्रदेश सचिव परवेज़ कुरैशी के साथ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, राज्य अल्पसंख्यक आयोग तथा राज्य चुनाव आयुक्त से मिलकर एक आवेदन दिया गया और निवेदन किया कि प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रऊफ बेलिम पर की गई ज़िला बदर की कार्यवाही को निरस्त किया जाए।
प्रदेश महासचिव SDPI
डॉक्टर मुमताज़ कुरैशी

