इंदौर।सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया ने वार्ड आठ से अपने उम्मीदवार डाक्टर ज़ाहिद को कांग्रेस उम्मीदवार अनवर दस्तक के पक्ष में बैठाने का फैसला किया है । यहां भिस्ती कम्यूनिटी हाल में रखे गये एक सादे कार्यक्रम में इस बात का एलान किया गया। जिसमें विभिन्न समाज प्रमुखों, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं के साथ एसडीपीआई के पदाधिकारियों ने शिरकत की।विदित रहे कि पिछले पांच दिनों से समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ ही पार्टी से हमदर्दी रखने वाले साथियों की तरफ से यह अनुरोध आ रहा था कि फासीवाद को रोकने जैसे बड़े हित को सामने रखते हुए एसडीपीआई को अपना उम्मीदवार बैठा लेना चाहिए,समाज के वरिष्ठ लोगों के इस अनुरोध पर पार्टी में विभिन्न स्तरों पर तीन दिन तक मंथन बैठकें हुई, जिसमें में हर पहलू पर विचार कर अपने उम्मीदवार को बैठाने का फैसला किया गया।
जिसकी औपचारिक घोषणा आज यहां की गई,। इस मौके पर लोगों ने खुलकर अपनी शिकायतें रखीं,जिसका अनवर दस्तक और सलीम दस्तक ने सिलसिलेवार जवाब दिया और जो कमी रह गई है उसे मानते हुए हुए उसकी भरपाई का वादा किया।
इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रऊफ बेलिम ने कहा कि एसडीपीआई इस मुल्क में फासीवाद के खिलाफ लड़ाई में एक पहचान बन चकी है।उसने अपने उम्मीदवार को बैठाने का फैसला फासीवाद के खिलाफ इसी प्रतिबद्धता के चलते किया है ।उन्होंने कहा कि डाक्टर ज़ाहिद को वार्ड आठ से चुनाव लड़ाने का फैसला पार्टी ने किया था और पार्टी ही ने उन्हें अनवर दस्तक के पक्ष में बैठाने का फैसला किया है। चुनाव लड़ने और बैठने में उनका निजी तौर पर कोई दखल नही है, बल्कि उन्होंने पार्टी के हर फैसले को एक ज़िम्मेदार सिपाही की तरह तस्लीम किया है।
इस मौके पर बोलते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव सलीम अंसारी ने कहा कि अल्लाह जब किसी को इक्तिदार दे तो उसे चार काम करने होते हैं,पहला नमाज़ ( खुदा के हक़ की अदायगी),दूसरा ज़कात (बंदों के हुक़ूक़ अदा करना) तीसरा नेकी का हुक्म करना और बुराइयों से रोकना, उन्होंने कहा कि हमारा पार्षद महज़ नाली-गटर बनाने तक सीमित न हो, बल्कि वह खुद भी बुराई से बचे और समाज में फेली बुराई को रोकने का काम भी करें,यह उसकी दीनी और नैतिक ज़िम्मेदारी है।इस मौके पर
कार्यक्रम को मस्जिद बहिस्तियान के इमाम साहब, अब्दुल करीम, सलीम दस्तक, पार्टी प्रत्याशी डाक्टर ज़ाहिद ने भी संबोधित किया।
दानिश गौरी
ज़िला अध्यक्ष
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया

