Site icon अग्नि आलोक

तस्वीरों में देखें मुलायम की पोती की शादी: पूरे समय मुलायम पोती के बगल में ही बैठे रहे; अखिलेश और शिवपाल यादव का हुआ आमना-सामना

Share

इटावा

उत्तर प्रदेश के सैफई में मुलायम सिंह यादव की पोती दीपाली की रविवार को धूमधाम से शादी हुई। कोरोना के मद्देनजर शादी का पूरा कार्यक्रम दिन में हुआ। दिन में ही वर-वधू ने जयमाल पहनाया। इस मौके पर पूरा यादव परिवार एक साथ दिखाई दिया। मुलायम सिंह यादव पूरे समय नातिन के बगल में ही बैठे रहे। हालांकि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसी दौरान दोनों का आमना-सामना भी हो गया। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे।

दीपाली उर्फ शालू मैनपुरी से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव की बहन हैं। उनकी अश्विनी यादव से शादी हुई। लालू यादव की बेटी भी इन्हीं के परिवार का हिस्सा हैं। इसके पहले जब दीपाली की सगाई हुई थी, तब भी तेज प्रताप और तेजस्वी कार्यक्रम में पहुंचे थे।

अश्विनी फिरोजाबाद जिले के जसराना के ग्राम फरीदा के रहने वाले हैं। शादी में सीमित संख्या में लोगों को बुलाया गया था। क्षेत्रीय लोग ही शादी समारोह में पहुंचे।

देखें मुलायम सिंह यादव के पोती की शादी के 11 तस्वीरें-

सैफई के गेस्ट हाउस में विशाल पंडाल लगाया गया।

फिरोजाबाद जिले के जसराना के ग्राम फरीदा के रहने वाले रहने वाले अश्विनी यादव के साथ दीपाली सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गईं।

मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, बिहार के राजद नेता तेजस्वी यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव एवं पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य उर्फ अंकुर यादव मौजूद रहे।

सुबह से सैफई पहुंचे अखिलेश और डिंपल ने शादी से पूर्व के सभी रस्मों में हिस्सा लिया। भात की रस्म निभाई। जय माल के बाद दोनों ने दीपाली और अश्विनी को आशीर्वाद दिया।

शादी समारोह में प्रो. रामगोपाल यादव अपने बेटे अक्षय यादव और बहू के साथ शामिल होने पहुंचे। वहीं, शिवपाल यादव ने पत्नी सरला यादव के साथ नवदंपति को आशीर्वाद दिया। उनके बेटे आदित्य यादव भी मौजूद रहे।

दीपाली का मार्च 2021 में सगाई का कार्यक्रम हुआ था। उस समय कोरोना काल की वजह से वैवाहिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया था। शनिवार को सैफई में परंपरागत भोज का आयोजन किया गया था। इसमें अखिलेश, यादव, धर्मेंद्र यादव, लालू के बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव व यादव परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। दीपाली की शादी फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के ग्राम नगला फरीदा निवासी अश्विनी यादव के साथ हो रही है। अश्विनी सेंट्रल यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव पहुंचे हैं।

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के अलावा बदायूं से सांसद रहे धर्मेंद्र यादव भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे।

मुलायम सिंह यादव के सैफई पहुंचते ही उनके भाई शिवपाल सिंह यादव ने उनसे आशीर्वाद लिया।

पिता मुलायम सिंह यादव के साथ पहुंचने के बाद अखिलेश यादव परिवार के लोगों के साथ बैठे। उनके साथ धर्मेद्र यादव भी रहे।

शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सैफई स्थित घऱ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कार्यक्रम में कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। शादी समारोह में खास लोगों को न्योता दिया गया है।

Exit mobile version