Site icon अग्नि आलोक

नर्मदा जयंती के लिए सजा हाेशंगाबाद का सेठानी घाट, 18 से होगा दाे दिवसीय महाेत्सव का आगाज

Share

हाेशंगाबाद

नर्मदा जयंती के लिए सेठानी घाट सज गया है। सोमवार से जलमंच बनाने का काम शुरू होगा। 18 फरवरी काे सुबह 9 बजे मंगलाचरण से दाे दिवसीय नर्मदा जयंती महाेत्सव शुरू हाेगा। मुख्य कार्यक्रम 19 फरवरी काे शाम 5.30 बजे से सेठानीघाट पर जलमंच पर होगा।

मंच से जल अभिषेक एवं महाआरती की जाएगी। नर्मदा जयंती के लिए नगरपालिका और प्रशासन तैयारी करा रहा है। घाटाें का रंगराेगन किया गया है। इसके अलावा साफ-सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। इस बार सेठानी घाट पर अलग-अलग संस्कृतियों की झलक दिखेगी। सेठानी घाट के गुर्जों और सीढ़ियों पर मेहराबें और मांडना (रंग बिरंगी डिजाइन) बनाई जा रही है।

Exit mobile version