Site icon अग्नि आलोक

370 हटने के बाद पहली बार मिशन कश्मीर पर शाह, पंजाब की सियासत में अब ISI की एंट्री

Share

1. ड्रग्स केस में अनन्या पांडे से लगातार दूसरे दिन 4 घंटे पूछताछ
क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में एक्ट्रेस अनन्या पांडे से लगातार दूसरे दिन 4 घंटे तक पूछताछ की गई। शाम करीब साढ़े 6 बजे अनन्या NCB ऑफिस से बाहर निकलीं। NCB ने अनन्या से ड्रग्स को लेकर आर्यन खान के साथ हुई चैटिंग पर सवाल किए। यह भी पता चला है कि NCB ने जैसे ही पूछताछ शुरू की, अनन्या रोने लगीं। उन्हें सोमवार को फिर NCB ऑफिस बुलाया गया है।

2. अमरिंदर की पाकिस्तानी दोस्त के ISI कनेक्शन की जांच करेगी पंजाब सरकार

पंजाब में कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच खुली जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसमें अमरिंदर की पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम को भी घसीट लिया है। गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अरूसा आलम के ISI कनेक्शन की जांच की जाएगी। इसके लिए वे DGP इकबालप्रीत सहोता से कह रहे हैं। रंधावा ने कहा कि अरूसा के बारे में कई बातें सामने आई हैं, जिनकी जांच जरूरी है।

3. सुधा चंद्रन ने नकली पैर की वजह से एयरपोर्ट पर रोकने की शिकायत की
एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा है कि वे जब भी एयरपोर्ट जाती हैं, तो उन्हें अपने नकली पैर को निकालकर चेकिंग कराने के लिए कहा जाता है। सुधा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस व्यवस्था को बदलने की गुहार लगाई थी। इसके बाद सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनसे इस असुविधा के लिए माफी मांगी है।

4. पेटीएम लाएगा देश का सबसे बड़ा IPO,सेबी की मंजूरी
पेटीएम के IPO को मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मंजूरी दे दी है। IPO के जरिए पेटीएम की 16,600 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। इससे पहले 2013 में कोल इंडिया लिमिटेड ने IPO के जरिए 15,000 करोड़ रुपए जुटाए थे। पेटीएम के शेयर्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी चीनी कंपनी अलीबाबा के एंट ग्रुप की है।

5. मेघालय के गवर्नर का दावा ,मुझे 300 करोड़ घूस ऑफर हुई थी
​​​​​​​मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कहना है कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए अंबानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक पदाधिकारी के इन्वॉल्वमेंट वाली दो डील कैंसिल कर दी थी। उन्होंने कहा था कि दोनों डील के एवज में उन्हें 150-150 करोड़ रुपए देने की पेशकश की गई थी। हालांकि मलिक ने इन दोनों फाइलों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

6. मोदी बोले- 100 करोड़ वैक्सीन डोज दुनिया के हर सवाल का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के 19 महीने में 10वीं बार देश को संबोधित किया। इसमें उनका फोकस कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे होने और महामारी से निपटने के तरीकों पर रहा। उन्होंने कहा कि महामारी के वक्त जो सवाल उठे थे, देश ने उनके जवाब दे दिए हैं। कहा जा रहा था कि देश में लोग टीका लगवाने आएंगे ही नहीं। भारत ने सबको निरुत्तर कर दिया है।

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. कश्मीर से हार्डकोर आतंकियों की दूसरे राज्यों की जेल में शिफ्टिंग शुरू, 26 आतंकियों का पहला ग्रुप आगरा भेजा गया
  2. ट्रेनों में 18 महीने बाद फिर परोसा जाएगा ताजा खाना, पिछले साल कोरोना की वजह से रोक लगी थी
  3. बिहार में कांग्रेस-RJD का गठबंधन टूटा, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले- अगला लोकसभा चुनाव अकेले लडे़ंगे
  4. भारत में 11 नवंबर को आ रहा है पबजी न्यू स्टेट, कंपनी का दावा- मिल चुके हैं 5 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन
Exit mobile version