Site icon अग्नि आलोक

दिल्ली आते ही माता-पिता की कब्र पर पहुंचे शाहरुख खान

Share

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी बिजी हैं। बीते दिनों वो दुबई में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहीं अब हाल ही में शाहरुख दिल्ली आए हुए हैं, यहां आते ही हर बार की तरह इस बार भी वो अपने माता-पिता से मिलने उनकी कब्र पर पहुंचे। उन्होंने माथा टेका और वहां पर कुछ देर वक्त भी बिताया। यहां से शाहरुख की कुछ भावुक तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो अपने माता-पिता की कब्र के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कभी नहीं भूलते हैं ये काम

शाहरुख खान जब भी दिल्ली आते हैं, वो अपने माता-पिता की कब्र पर उन्हें श्रद्धांजलि देने जरूर आते हैं। हाल ही में विरल भयानी ने शाहरुख खान की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अपने माता-पिता की कब्र के सामने माथा टेकते भी दिखाई दे रहे हैं। उनके आस-पास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान, दिल्ली आकर ये काम कभी नहीं भूलते हैं। इसका जिक्र वो कई बार अपने इंटरव्यूज में भी कर चुके हैं।

दिल्ली मुझे कभी नहीं छोड़ सकती

शाहरुख खान ने काफी समय पहले इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ‘जब भी मैं दिल्ली के लिए रवाना होता हूं तो मेरे दिल में ख्याल आता है कि मेरी मां और मेरे पिताजी यहां हैं। मैं उनसे मिलने उनकी क्रब पर जाचा हूं। लोग कहते हैं कि मैं मुंबई वाला बन गया हूं कि, उन्हें मैं कैसे बताऊं कि दिल्ली मुझे कभी नहीं छोड़ सकती क्योंकि मेरे माता-पिता हैं यहां। मैं जब कभी उनकी कब्र पर नहीं जा पाता हूं तो दूर से प्रार्थना करता हूं। मैं जब भी उनकी कब्र पर जाता हूं, उनके पास जाते ही उदास हो जाता हूं’।

शाहरुख खान के माता-पिता की यादें

बता दें कि दिल्ली से शाहरुख की बहुत यादें जुड़ी हैं, यहां पर जन्मे शाहरुख के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान और  मां का नाम लतीफ फातिमा था। मीर ताज एक स्वतंत्रता सेनानी थे और पेशे से चीफ इंजीनियर थे। जब शाहरुख कॉलेज में थे उस दौरान ही उनके पिता का निधन कैंसर की वजह से हो गया था। वहीं उनकी मां 1990 में चल बसीं थीं।
 

Exit mobile version