अग्नि आलोक

*शक्ति कपूर के 5 आइकॉनिक रोल,’क्राइम मास्टर गोगो’ से लेकर ‘बटुकनाथ’ तक* 

Share

शक्ति कपूर को बॉलीवुड में उनके कॉमिक और विलेन दोनों तरह के किरदारों के लिए जाना जाता है. वह अब तक 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. आज यानी बुधवार को शक्ति कपूर का बर्थडे है. इस खास मौके पर हम आपको उनके 5 फेमस किरदारों के बारे में बताते हैं, जिन पर दर्शकों ने भर-भरकर प्यार लुटाया.

राजा बाबू (नंदू)

गोविंदा और करिश्मा कपूर की इस फिल्म में शक्ति कपूर ने ‘नंदू’ नाम के वफादार दोस्त की भूमिका निभाई थी. उनके डायलॉग्स, कॉमिक टाइमिंग और बॉडी लैंग्वेज ने उन्हें फिल्म का सबसे मजेदार किरदार बना दिया. ‘नंदू सबका बंधू’ वाला डायलॉग आज भी लोगों को याद है. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

अंदाज अपना अपना (क्राइम मास्टर गोगो)

शक्ति कपूर का यह किरदार उनकी सबसे पॉपुलर और आइकॉनिक भूमिकाओं में से एक है. ‘क्राइम मास्टर गोगो’, ‘आंखें निकाल के गोटियां खेलता हूं’, जैसे डायलॉग आज भी मीम कल्चर का हिस्सा हैं. इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव कैरेक्टर को कॉमिक टच देकर उसे इतना मनोरंजक बना दिया कि दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे.

चालबाज (बटुकनाथ)

शक्ति कपूर ने ‘चालबाज’ में वकील बटुकनाथ का किरदार निभाया था. उनकी मजेदार एक्टिंग और मशहूर डायलॉग- ‘मैं एक नन्हा सा, प्यारा सा, छोटा सा बच्चा हूं’ किरदार को यादगार बना देते हैं. श्रीदेवी की इस फिल्म में शक्ति कपूर को एक कॉमिक भूमिका निभाने का पूरा मौका मिला, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (गोली)

अक्षय कुमार और साफ अली खान की फिल्म में शक्ति कपूर ने गोली का किरदार निभाया, जो एक कॉमिक विलेन था. वह खलनायकी के साथ कॉमेडी भी करता है. कॉमेडी और निगेटिव रोल के बीच संतुलन बनाने की उनकी क्षमता ने इस किरदार को फिल्म का एक खास हिस्सा बना दिया था.

कुली नंबर 1 (रंगीला)

साल 1995 की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में शक्ति कपूर रंगीला के किरदार में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को इम्प्रेस कर लिया था. यह फिल्म हिंदी मसाला कॉमेडी जॉनर की लिस्ट आज भी क्लासिक मानी जाती है. इसमें गोविंदा, करिश्मा कपूर और कादर जैसे सितारे नजर आए थे.

Exit mobile version