भारत के लिए तोक्यो ओलिंपिक का रविवार का दिन मिलाजुला रहा। तीसरे दिन कोई भी मेडल तो नहीं आया मगर कुछ एथलीट्स ने मेडल की आस जरूर जगा दी है। निशानेबाजों ने निराश किया। मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में इवेंट के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर पाईं लेकिन भारत की स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम ने जीत के साथ खाता खोला वहीं टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने जबरदस्त वापसी करते हुए मेडल की उम्मीद जगाई। तोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन सोमवार को भारत ने तलवारबाजी से शुरू की। पहली बार कोई भारतीय तलवारबाज ओलिंपिक में पहुंची हैं।
शरत कमल ने पुर्तगाल के टिएगो अपोलोनिया को 4-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह।
चौथे गेम में एक समय शरत 7-5 से आगे थे लेकिन उसके बाद टिएगो ने 9-7 की बढ़त बनाई। इस रोमांचक गेम में टिएगो ने जीत दर्ज कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया है।शरत कमल ने पुर्तगाल के टिएगो अपोलोनिया को 4-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह।
पहला गेम हारने के बाद कमल की दमदार वापसी। दूसरे के बाद तीसरा गेम भी जीता। पुर्तगाल के खिलाड़ी को 11-5 से हराया। सात गेम के मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी 2-1 से आगे
निशानेबाजीपुरुषों की स्कीट क्वॉलिफिकेशन के दूसरे दिन का खेल शुरू। भारत के अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान उतरेंगे रेंज में
शरत कमल की शानदार वापसी। पुर्तगाल के एपोलोनिया टिएगो के खिलाफ पहला सेट 2-11 से हारने के बाद दूसरा गेम 11-8 से जीते
1क्वॉर्टर फाइनल में तीरंदाजभारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम प्री-क्वॉर्टर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने पहले दो सेट अपने नाम किए हैं। हालांकि तीसरा सेट कजाकिस्तान ने 57-56 से अपने नाम कर लिया है। इसके बाद भारत ने चौथा सेट जीतकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की की। यहां उसका मुकाबला साउथ कोरिया से होगा।
भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वॉर्टर फाइनल में कोरिया से भिड़ेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 1015 पर खेला जाएगा।
भवानी देवी का राउंड ऑफ 32 का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 740 पर शुरू होना है।
अगले राउंड में फ्रेंच तलवारबाज से मुकाबलाभवानी देवी का अगला मुकाबला फ्रांस की मनन ब्रूनेट से होगा। ब्रूनेट की वरीयता भवानी देवी से ज्यादा है। वह चौथी वरीयता प्राप्त हैं जबकि भवानी की वरीयता 29वीं हैं।
भवानी देवी ने शानदार शुरुआत की। भारतीय तलवारबाज शुरू से ही आक्रामक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने अपनी ट्यूनीशिया प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने पहले राउंड में 15 अंक हासिल किए।
भवानी देवी ने आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराया। वह राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई हैं।
तलवारबाजी में भवानी देवी का शानदार प्रदर्शन। हाफ टाइम तक 8-0 से बना रखी है बढ़त। ट्यूनीशिया की तलवारबाज के पास कोई जवाब नहीं।
चौथे दिन यह है भारत का कार्यक्रम
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए भी दिन भुला देने वाला रहा जिसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7-1 से हार का सामना करना पड़ा।
तीसरे दिन जहां निशानेबाजी में भारत को निराशा हाथ लगी वहीं बॉक्सिंग और टेबल टेनिस में मेरी कॉम और मणिका बत्रा ने अगले राउंड में पहुंचकर उम्मीद जगाई

