देपालपुर। एक बार फिर सावन मास में भगवान विष्णु के धाम में शिव महापुराण कथा होने जा रही है। कथा को लेकर व्यापक रूप से तैयारियों का दौर जारी है। चंद्रमौलेश्वर महादेव सेवा भक्त परिवार द्वारा पंडित गौरव शरद व्यास के मुखारविंद से देपालपुर में स्थित भगवान विष्णु के धाम श्री 24 अवतार मंदिर प्रांगण में 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा होने जा रही है। यह कथा 23 से 31 जुलाई तक दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी। शिव महापुराण कथा की शुरुआत नगर में शोभायात्रा निकालकर की जाएगी। गौरतलब है कि इस साल शुरुआती महीनों में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा भी संपन्न हुई थी। अब पुनः शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। ज्ञात रहे कि देपालपुर के युवा कथा वाचक पंडित गौरव शरद व्यास की जन्मस्थली भी देपालपुर हैं। चंद्रमौलेश्वर महादेव सेवा भक्त परिवार के सदस्यों ने शिव महापुराण कथा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
पंडित गौरव व्यास के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा

