रीवा … भारतीय जनता पार्टी देश भर में राजनीतिक लाभ लेने लगातार महापुरुषों के नाम पर राजनीति करती आई है उक्त आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने कहा कि भाजपा गांधी बुद्ध सरदार पटेल बिरसा मुंडा नानक बालमीक कबीर संतरविदास गुरु घासीराम महाराजा सुहेलदेव सहित तमाम महापुरुषों की जयंतियां पुण्यतिथि मनाकर उनके नाम पर तमाम घोषणाएं कर महापुरुषों से जुड़े वैचारिक मतदाताओं को गुमराह कर वोट लेने का काम किया लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत में उस समाज के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया कि जिससे उनको रोटी रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य पानी बिजली सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से निजात मिल सके रही बात जातिगत धार्मिक पहलू पर भी यदि नजर डाले तो भाजपा ने हिंदू शब्द का उपयोग सिर्फ राजनीति के लिए किया है हकीकत में दबे कुचले समाज के हिंदू वर्ग को आज भी हिंदू की हैसियत से नहीं देखती उसे निम्न वर्ग की हैसियत से ही देखती है विगत वर्षों कोरोना काल की भयावहता को पूरे देश दुनिया ने देखा इन्हीं महापुरुषों की विचारधारा से जुड़े लोगों को किस किस तरह से प्रताड़ित किया गया तमाम लोग पैदल चलते-चलते सड़कों पर दम तोड़ दिए गांधीजी पर यदि देखा जाए तो यह वही लोग हैं जो आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का मंदिर बनवाकर उनकी पूजा करते हैं वहीं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में एक कार्यक्रम दौरान कहा था कि गांधी के पास कोई डिग्री नहीं थी उपराज्यपाल का ऐसा कृत्य बैरिस्टर गांधी का अपमान है लेकिन सत्ता सरकार की कुर्सियों पर बैठे प्रमुख लोगों ने जुबान तक नहीं खोली और आज वही भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक लाभ लेने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर राजनीति कर रही है जबकि भाजपा हमेशा डॉक्टर साहब के विचारधारा की विरोधी रही है लेकिन वोट के लिए कहती है कि बाबा साहब का मिशन अधूरा बीजेपी कर रही है पूरा इस नारे से जुड़े मिशन को आप किस तरह से देखते हैं आज बाबा साहब के द्वारा बनाया गया संविधान खतरे में है लगातार संविधान बदलने की कोशिश की जा रही है उधर भारतीय जनता पार्टी ने अपना स्थापना दिवस मनाते हुए यह घोषणा किया कि पूरा पखवाड़ा अंबेडकर जी के नाम पर चलेगा वही सीएम शिवराज सिंह उनके जन्म स्थली महू जाकर कोई न कोई खेल करने वाले हैं ऐसे में सभी लोग सतर्क रहकर बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वालों को सबक जरूर सिखाएं
बाबासाहेब के नाम पर राजनीति करने वालों को सिखाएं सबक… शिव सिंह

