Site icon अग्नि आलोक

मिशन 2023 की तैयारी ….. शिवराज ने की टीम VD से चाय पर नयी रणनीति पर चर्चा

Share

भोपाल. मिशन 2023 में जुटी बीजेपी ने पार्टी प्रवक्ता और सह प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब उनकी धार तेज करना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में भोपाल बीजेपी दफ्तर में पार्टी के नवनियुक्त प्रवक्ता, सह प्रभारियों की बैठक हुई. इसे सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित किया. इसके बाद प्रवक्ताओं की मुलाकात मंत्रालय में भी सीएम शिवराज के साथ फिर हुई. जहां पर के विभाग के अफसर भी मौजूद रहे.

नयी रणनीति पर चर्चा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा मीडिया की जो रणनीति होती है उसको तय करने के लिए प्रवक्ताओं से कहा गया है. मीडिया टीम और प्रभावी तरीके से पार्टी की बात जनता के बीच रख सकें इस पर बैठक में चर्चा हुई है.

ड्रेस कोड
बीजेपी प्रवक्ता ओं के विपक्ष के सवालों पर जवाब के लिए आक्रामक होने के साथ ही ड्रेस कोड और आचरण को लेकर भी कहा गया है कि पार्टी प्रवक्ता अपने ड्रेस कोड पर विशेष ध्यान रखें. प्रवक्ताओं का आचरण ऐसा हो जो पार्टी की मर्यादा के खिलाफ ना हो ,इसका भी ध्यान रखा जाए.

शिवराज की चाय पर चर्चा
बीजेपी ने हाल में ही 17 प्रवक्ताओं की घोषणा की है. इसमें 3 सांसदों के नाम भी शामिल हैं. पार्टी ने तीन सांसदों महेंद्र सिंह सोलंकी, सुमेर सिंह सोलंकी और केपी यादव के अलावा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को भी प्रवक्ताओं की सूची में शामिल किया है. मिशन 2023 के लिएर पार्टी प्रवक्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी है ताकि वह पार्टी से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ जनता और मीडिया के सामने रख सकें. शिवराज सरकार की योजनाओं की ब्रांडिंग भी जनता के बीच हो सके इसको लेकर भी अब सत्ता के साथ समन्वय बनाने पर जोर दिया जा रहा है. यही कारण था कि बीजेपी दफ्तर में बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ताओं की मंत्रालय में भी सीएम शिवराज के साथ चाय पर चर्चा हुई. जहां पर विभाग से जुड़े कुछ अफसर भी शामिल हुए.

Exit mobile version