Site icon अग्नि आलोक

जूम मीटिंग में खुला रह गया श्वेता का माइक, बाहर आई अंदर की बात, ट्विटर पर बन रहे मीम्स हैं और भी मजेदार

Share

नई दिल्ली |

क्या ट्विटर, क्या फेसबुक, क्या इंस्टा और क्या वाट्सएप सब जगह ‘श्वेता’ वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर फिलहाल श्वेता हर दूसरे मीम्स का हिस्सा बन चुकी है। आखिर श्वेता है कौन? जो इस कदर वायरल हो चुकी है। सोशल मीडिया पर कब, कहां, क्या ट्रेंड हो जाए, कुछ पता नहीं होता। यही कारण है कि ट्विटर के ट्रेंड में श्वेता नाम की एक लड़की है। यही नहीं श्वेता के ट्रेंड में आने की वजह भी बेहद दिलचस्प है।

दरअसल श्वेता एक जूम मीटिंग में 111 लोगों के साथ जुड़ी हुई थी और इसी दौरान वह किसी के अफेयर के बारे में अपनी एक दोस्त से बात करने लगी। एक तरफ वह अफेयर के बारे में तमाम बातें कर रही थी, तो दूसरी तरफ उसका माइक खुला था और वह सीक्रेट बातें 111 लोगों तक पहुंच गईं। बस फिर क्या था, श्वेता की बातचीत का वह ऑडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगा और उस पर जमकर मीम्स बनने लगे।

दरअसल मीटिंग के दौरान श्वेता अपनी एक फ्रेंड से किसी की रिलेशनशिप के बारे में बताने लगी। यही नहीं श्वेता ने बताया कि कैसे वह लड़का और वह लड़की एक दूसरे के करीब आ गए थे। यही नहीं इस दौरान श्वेता यह कहती दिखती है कि वह लड़का यह जानता था कि वह मेरा इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उसके बाद भी वह उसे लेकर काफी आकर्षित था। श्वेता की ये सीक्रेट बातें मीटिंग में मौजूद 111 लोगों ने सुनी और फिर यह इंटरनेट पर ऐसा वायरल हुआ कि ट्विटर पर ट्रेंड चल पड़ा। फिलहाल ट्विटर पर #Shweta ट्रेंड कर रही है। इसे लेकर अब तक लाखों लोग ट्वीट कर चुके हैं। यही नहीं तमाम मीम्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

 

Exit mobile version