Site icon अग्नि आलोक

क्राइम कंट्रोल के लिए सिंगापुर का फॉर्मूला लागू:503 घर व दुकानों के 2640 कैमरे कंट्रोल रूम से जोड़े; हर 100 मीटर पर होगी बाज की नजर

Share

इंदौर

शहर की दो सड़कें महू नाका से अन्नपूर्णा (2.8 किमी) और महू नाका से फूटी कोठी रोड (2.1 किमी) प्रदेश की पहली ईगल आई रोड बनेंगी। सिंगापुर की तरह ये 24 घंटे 150 से ज्यादा कैमरों की नजर में रहेंगी। हर 100 मीटर पर सड़क के दोनों ओर कैमरे रहेंगे। सड़कों के 16 टर्न व 5 चौराहों पर नंबर प्लेट कैमरे लगेंगे। इन कैमरों में 3 माह पुराना डाटा भी रिकवर हो जाता है।

हर गतिविधि, दिखाई देगी पुलिस कंट्रोल रूम में
इन सड़कों के सारे कैमरे कनेक्ट होने के बाद यहां की हर गतिविधि को पुलिस कंट्रोल रूम से वॉच कर सकेगी। कोई आरोपी या वाहन महू नाका से भाग रहा है तो तुरंत देख सकेंगे कि वह किस तरफ मुड़ा है या कहां रुका है।

इधर, मेनटेनेंस के अभाव में खराब हैं 48 करोड़ के कैमरे
एएसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक अब तक 503 लोगों के घर-दुकान के 2640 कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो गए हैं। उधर, चौराहों पर 48 करोड़ की लागत से लगाए कई कैमरे मेनटेनेंस के अभाव में लंबे समय से बंद पड़े हैं।

Exit mobile version