मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन
लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच चुके हैं। अब तक 54 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट्स-टैंक्स तबाह करने का दावा किया है। रूस ने तीन तरफ से यूक्रेन पर हमले किए। कीव में यूक्रेन का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। 14 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आज देर रात प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बात करेंगे।
इसके पहले, नई दिल्ली में यूक्रेन एम्बेसडर मीडिया के सामने आए थे और PM नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी कि वे वर्ल्ड लीडर हैं और अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए रूस के राष्ट्रपति से बातचीत करें। इधर, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन (EU) भी सैन्य और आर्थिक हमले की तैयारी में जुट गए हैं। EU प्रेसिडेंट उर्सला वान डेर लिन ने कहा- रूस की इकोनॉमी को तबाह कर दिया जाएगा।
हमला कहां और कैसा
यूक्रेन ने कहा- हम पर तीन तरफ से…रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खार्किव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं। रूस की ग्राउंड फोर्सेज यूक्रेन में घुस गईं और वहां कई गांवों पर कब्जा कर लिया। रूस के कमांडो पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स के करीब उतरकर इनको अपने कब्जे में ले रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 50 सैनिक मार गिराए हैं। इसके 6 फाइटर जेट्स और 4 टैंक्स तबाह कर दिए हैं।
पुतिन का ऐलान और फौरन हमला
इसके पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नेशनल टेलीविजन पर हमले का ऐलान किया। कहा- रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उनका इशारा अमेरिका और NATO फोर्सेज की तरफ था। बयान के 5 मिनट बाद ही यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रेस्क्यू मिशन भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एअरइंडिया की फ्लाइट डेंजर जोन अलर्ट के चलते लौट आई है।
किसका क्या रुख
अमेरिका: प्रेसिडेंट बाइडेन ने कहा- रूस के खिलाफ दुनिया को एकजुट हो जाना चाहिए। हम किसी भी कीमत पर दुनिया को तबाह नहीं होने देंगे। रूस ने खुद बातचीत के रास्ते बंद किए हैं।
EU : यूरोपीय यूनियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सला वान डेर लिन ने पहली बार सामने आकर रूस को खुली धमकी दी है। लिन ने कहा- अब जवाब देने का वक्त आ गया है। अब हम रूस की इकोनॉमी को टारगेट करेंगे। उसकी इकोनॉमी को इतना कमजोर कर देंगे कि वो मिलिट्री मॉर्डनाइजेशन तो क्या बहुत जरूरी चीजों के लिए भी तरस जाएगा। पूरे यूरोप में रूसी एसेट्स और बैंक अकाउंट्स फ्रीज किए जा रहे हैं। इस मामले में हम पूरी तरह अमेरिका और अपने दूसरे सहयोगियों की मदद कर रहे हैं।
NATO : नाटो के मिलिट्री चीफ ने कहा- यूक्रेन हमारे संगठन का सदस्य नहीं है। लिहाजा, हम उसकी सीधी सैन्य मदद नहीं कर सकते, लेकिन इसके अलावा कई रास्ते हैं और यूक्रेन को इनके जरिए सहायता पहुंचाई जा रही है।
यूक्रेन की अपील : यूक्रेन के दिल्ली में एम्बेसेडर ने भारत के PM नरेंद्र मोदी से इस मामले में दखल देने की अपील की है। यूक्रेन के एम्बेसेडर ने कहा- भारत ने हमेशा सही बात का पक्ष लिया है। हम उम्मीद करते हैं कि प्राइम मिनिस्टर मोदी इस मामले को सुलझाने और हमारे लोगों की जान बचाने में मदद करेंगे। भारत और यूक्रेन के बीच पुराने रिश्ते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया में रसूख है। उन्हें पुतिन से बातचीत करनी चाहिए।
मारिपोल में यूक्रेन के एक मिलिट्री इंस्टॉलेशन को रूस की मिसाइलों ने तबाह कर दिया है।
यूक्रेन-रूस युद्ध से जुड़े अहम अपडेट्स…
- रूस-यूक्रेन विवाद में चीन एक बार फिर रूस के साथ खड़ा नजर आ रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, उनका कोई मतलब नहीं है, क्योंकि इस तरह की हरकतों से विवाद हल होने के बजाय और बढ़ेगा।
- यूक्रेन में भारतीय राजदूत ने कहा है कि कीव में इंडियन एम्बेसी बंद नहीं होगी। यह पहले की तरह काम करती रहेगी। वहीं, विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा- विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
- कीव के करीब यूक्रेन का मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। इसमें 14 सैनिकों के मारे जाने का खबर है। यह जानकारी यूक्रेन के सरकारी मीडिया की तरफ से ही जारी की गई है।
- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दो अहम ऐलान किए हैं। पहला- यूक्रेन अब रूस के साथ किसी तरह के डिप्लोमैटिक रिलेशन नहीं रखेगा। दूसरा- यूक्रेन के नागरिकों को जंग में हिस्सा लेना चाहिए। सरकार उनको हथियार मुहैया कराएगी।
- रूसी सेना ने दावा किया है कि यूक्रेन के सैनिक अहम बंकरों और बेस को छोड़कर भाग खड़े हुए हैं और इन पर अब रूस का कब्जा है। कुछ मिलिट्री बेस भी रूसी सैनिकों ने हथिया लिए हैं।
- रूस ने कहा- हमने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस को तबाह कर दिया है। पूर्वी यूक्रेन में दो गांवों पर कब्जा भी कर लिया है।
- यूक्रेन ने कहा- हम पर तीन तरफ से… रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर इलाकों पर हमले हुए।
- यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए गई एअर इंडिया की फ्लाइट वापस आ गई। फ्लाइट को नोटिस टू एयर मिशन यानी NOTAM भेजा गया था। यानी फ्लाइट के दौरान खतरे की आशंका जाहिर की गई थी। यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू यानी वहां की कानून-व्यवस्था अब सेना ने अपने हाथ में ले ली है।
- यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगहों पर बम धमाके हुए हैं। कीव एयरपोर्ट को खाली कराया गया।
जंग के बीच मीम्स
रूस के हमले के बीच यूक्रेन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पुतिन और हिटलर का कार्टून ट्वीट किया गया है। इसमें हिटलर मुस्कराते हुए पुतिन की तरफ देख रहा है और उनके गाल पर हाथ रखे हुए है। यूक्रेन की इस हरकत का सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह वक्त राजनीतिक तौर पर तंज कसने का नहीं है। जंग शुरू हो चुकी है और कम से कम अब तो गंभीरता दिखाई जानी चाहिए।
तस्वीर यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार सुबह की है। वहां इस तरह का धमाका देखा गया है।
फोटो उत्तर-पूर्व यूक्रेन के शहर खरकीव की है। यहां भी धमाके हुए हैं।
रूस का दावा- यूक्रेनी शहर निशाना नहीं, सैन्य ठिकाने तबाह कर रहे हैं
यूक्रेन में मिसाइल अटैक और धमाकों के बीच रूस ने बयान जारी किया है। रूस ने कहा कि हमारे निशाने पर यूक्रेन के शहर नहीं है। हमारे हथियार यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरफील्ड, एयर डिफेंस फैसिलिटीज और एविएशन को तबाह कर रहे हैं। यूक्रेन की जनता पर कोई खतरा नहीं है।
UN में लिया जा सकता है रूस के खिलाफ फैसला
पुतिन ने ये ऐलान UNSC की बैठक की बीच किया है। यह बैठक रूस-यूक्रेन तनाव पर ही चल रही है, अब रूस पर कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया जा सकता है। US सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस ने कहा- कोल्ड वॉर खत्म होने के बाद पुतिन ने NATO को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। इस खतरे की वजह से NATO फिर से एकजुट हो गया है। पुतिन रूस को महान बनाना चाहते है, लेकिन उन्होंने अपनी हरकत से NATO को फिर से महान बना दिया।
यूक्रेन में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा
रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन की संसद ने नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। इमरजेंसी के ऐलान के साथ ही यूक्रेन ने अपने 30 लाख लोगों को तुरंत रूस छोड़ने के लिए कहा है। रूस ने बुधवार को यूक्रेनी बैंकों और रक्षा, विदेश, आंतरिक सुरक्षा जैसी अहम वेबसाइट पर साइबर अटैक किया। डिप्टी पीएम फेदोरोव ने कहा रूस को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
रूस ने यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत कर दी है। गुरुवार सुबह 8.30 बजे (भारतीय समयानुसार) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के 5 मिनट बाद यूक्रेन में धमाके सुनाई दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन की 12 जगहों को निशाना बनाया है। कीव में दो जगह बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया। फोटोज में देखें धमाके का असर…
पहले हमलों से तबाही:
यह फोटो शुहुइव की है। यहां रूस ने मिलिट्री एयरपोर्ट को निशाना बनाया।
रूस ने यूक्रेन के कीव शहर को मिसाइलों से निशाना बनाया। हमले के बाद मिसाइल का निरीक्षण करती यूक्रेनी पुलिस।
खार्किव शहर के बाहर हवाई हमलों से भारी तबाही हुई। अपने परिजन की मौत पर दुख जताता एक व्यक्ति।
हवाई हमलों से कीव शहर को भारी नुकसान पहुंचा है।
हवाई हमले में खार्किव शहर के कई लोग घायल हो गए। इस महिला को भी काफी चोटें आईं।
पूर्वी यूक्रेन के शुहुइव में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाती रेस्क्यू टीम।
पूर्वी यूक्रेन के शुहुइव में ध्वस्त हो चुकी बिल्डिंग के बाहर खड़े लोग।
कीव के पास यूक्रेनी मिलिट्री बेस को रूसी हवाई हमलों में भारी नुकसान हुआ।
हमलों के बीच एक महिला अपने परिवार और लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हुई। कीव में कई लोगों के घर तबाह हो गए।
धमाके का यह फोटो यूक्रेन की राजधानी कीव का है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ऑफिस ने यह फोटो ट्वीट की है।
रूस ने यूक्रेन की 12 जगहों को निशाना बनाया।
ये फोटो उत्तर-पूर्व यूक्रेन के शहर खार्किव की है। यहां भी कई धमाके हुए हैं।
निप्रो शहर में भी मिसाइल हमले किए गए। एक यूजर ने यह फोटो सोशल मीडिया पर डाला।
साउथ ईस्ट यूक्रेन के मारिउपोल के एयरपोर्ट के पास यूक्रेनी सेना के बेस पर आग देखी गई। कहा जा रहा है कि रूसी सेना ने इसे हवाई हमले से उड़ा दिया।
मैप से समझें यूक्रेन में कहां-कहां धमाके हुए
यूक्रेन के कई शहरों में दहशत, लोग घर और शहर छोड़ रहे
कीव में हमले के बाद अफरातफरी मच गई। लोग शहर छोड़ रहे, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया।
हमलों के बाद कीव शहर में दहशत फैल गई। लोग अपनी कारों से शहर के बाहर जाते दिखे। कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
यह फोटो यूक्रेन के शहर मारियुपोल की है। यहां भी लोग अपने-अपने घरों को छोड़ते देखे गए। एक महिला अपने परिवार के साथ शहर से बाहर जाते हुए।
साउथ ईस्ट यूक्रेन के मारियुपोल में ATM के बाहर लोगों की भीड़ देखी गई। सभी को पैसे निकालने की जल्दी थी।
मारियुपोल में रहने वाले नागरिक अपना सामान पैक करने के बाद अपनी कार में पेट्रोल भरवाते हुए।
कीव में धमाकों के बाद लोगों ने बचने के लिए सबवे स्टेशन में शरण ली।
हमले के बाद आनन-फानन में कीव का एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। जिसके पास जो लगेज था वह वहीं छोड़कर चला गया।
कीव के मेट्रो स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़।

