Site icon अग्नि आलोक

इंदौर में ब्लैक फंगस से अब तक 32 की मौत

Share

इंदौर

म्युकर माइकोसिस के इलाज में उपयोग में आने वाले एम्फोटेरिसिन-बी के 602 इंजेक्शन मिले हैं, जिन्हें पच्चीस निजी अस्पतालों में मरीजों के अनुपात के हिसाब से दिया गया।

इंजेक्शन का संबंधित स्टॉकिस्ट के माध्यम से इंदौर स्थित निजी चिकित्सालयों में वितरण किया गया है। अपर कलेक्टर डॉक्टर अभय बेडेकर ने बताया है कि जिन अस्पतालों को इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। उनमें से अपोलो हॉस्पिटल को 37, एप्पल हॉस्पिटल को 16, अरविंदो हॉस्पिटल को 82, बरोड हॉस्पिटल को 6 , भंडारी हॉस्पिटल को 8, बॉम्बे हॉस्पिटल को 77, सी.एच.एल. हॉस्पिटल को 61, चोइथराम हॉस्पिटल को 98, दशमेश हॉस्पिटल को 5 , डी.एन.एस. हॉस्पिटल को 39, एमिनेंट हॉस्पिटल को 8, गोकुलदास हॉस्पिटल को 16, ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल को 11, ट्रामा सेंटर को 3, मेदांता हॉस्पिटल को 18, नोबल हॉस्पिटल को 16, सहज हॉस्पिटल को 8, शकुंतला हॉस्पिटल को 3, शैलंबी हॉस्पिटल को 15, सुयश हॉस्पिटल को 30, टोटल हॉस्पिटल को 10, यूनिवर्सल हॉस्पिटल को 03, विशेष ज्युपिटर हॉस्पिटल को 03, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज को 6 और मोहक हॉस्पिटल को 10 इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अभी भी कोरोना से संक्रमित मरीज भर्ती हैं और म्युकर वार्ड में भी 305 मरीज ब्लैक फंगस के भर्ती हैं। म्युकर वार्ड में तो आप्थोमोलॉजी और ईएनटी के वरिष्ठ डॉ. और प्रोफेसर मरीजों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन कोविड वार्डों में जेडीए की हड़ताल के कारण व्यवस्था गड़बड़ा गई है, जिसके लिए बाहर से डॉक्टर बुलवाए गए हैं। डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि बड़वानी, धार और आसपास के जिलों से डॉक्टर बुलवाए गए हैं।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार एमवायएच में अब तक 305 लोग भर्ती हुए हैं, जिनमें से 287 मरीज पोस्ट कोविड के हैं। वर्तमान में 225 मरीज इलाजरत हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित के अनुसार अब तक 189 मरीजों की सर्जरी हुई है। वहीं अब तक 369 की इंडोस्कोपी हो चुकी है। राहत देने वाली खबर यह भी है कि अब तक 77 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौटे।

शहर के निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीज

अस्पतालमरीजों की संख्या
अपोलो राजश्री24
यूनिक हॉस्पिटल8
मेदांता हॉस्पिटल2
चोइथराम अस्पताल34
शेल्बी हॉस्पिटल6
एप्पल हॉस्पिटल11
इंडेक्स हॉस्पिटल2
सीएचएल अस्पताल23
नोबल हॉस्पिटल6
गोकुलदास1
अरिहंत हॉस्पिटल0
ग्रेटर कैलाश4
डीएनएस हॉस्पिटल14
आकाश हॉस्पिटल1
भंडारी हॉस्पिटल6
दशमेश हॉस्पिटल2
अरविंदो अस्पताल20
सुयश हॉस्पिटल11
बारोठ अस्पताल1
यूरेका2
शकुंतला हॉस्पिटल1
सहज3
मोहक अस्पताल4
यूनिवर्सल अस्पताल1
विशेष हॉस्पिटल1
इंदौर तरुणा सेंटर1
लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल2
एमिनेंट हॉस्पिटल3
टोटल हॉस्पिटल4
महू मिलिट्री हॉस्पिटल1
कुल मरीज206
Exit mobile version