अग्नि आलोक

सोशलिस्ट पार्टी ने मजदूरों के बीच मनाया मई दिवस

Share

*जन्म शताब्दी के समापन पर याद किया मधु लिमए को, पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया*

इंदौर। सोशलिस्ट पार्टी इंडिया में आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर स्कीम नंबर 51 के मजदूर चौक में मजदूरों के बीच पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया । इस अवसर पर मजदूरों को जहां स्वल्पाहार वितरित किया गया। वही श्रम कानूनों को खत्म करने की सरकार की साजिश से भी मजदूरों को अवगत कराया तथा न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने ,काम के घंटे तय नहीं होने आदि तमाम समस्याओं पर मजदूरों से चर्चा की ।

1 मई स्वतंत्रा सेनानी और समाजवादी चिंतक मधु लिमए की जयंती भी है। इसलिए उन्हें भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के बीच याद किया। पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों ने सोशलिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री, जिला अध्यक्ष सुषमा यादव, नगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी, कैलाश यादव ,मनोज हार्डिया, डीएस मिश्रा, सुनील कुशवाहा, रामलाल प्रजापत, हरि पंडोले सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं बड़ी देर तक सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा संकल्प लिया कि वे श्रम कानूनों के खात्मे के खिलाफ होने वाले हर संघर्ष में भागीदारी करेंगे।

 इस अवसर पर मधु लिमए  को श्रद्धांजलि दी गई।  बड़ी संख्या में उपस्थित मजदूरों ने बड़  देर तक एकजुटता के साथ नारेबाजी की । उपस्थित मजदूरों ने मई दिवस पर संकल्प लिया कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेंगे। मजदूर चौक में करीब 2 घंटे तक पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया गया । जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

*क्षेत्र क्रमांक एक एवं क्षेत्र क्रमांक 4 के कई युवाओं ने सोशलिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*

रविवार को सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के क्षेत्र क्रमांक 1 व 4 के कार्यकर्ताओं का समागम चंदन नगर में आयोजित हुआ । जिसमें बड़ी संख्या में दोनों क्षेत्रों के युवा कार्यकर्ता शरिक हुए । युवाओं ने कहा कि गरीब और श्रमिक बस्तियों में विकास के नाम पर केवल ढोंग हो रहा है और बस्तियों के लोग दैनंदिनी समस्याओं से परेशान हैं, वही पुलिस और प्रशासन का भी जुल्म लगातार बढ़ रहा है। इन सब से परेशान होकर ही युवाओं ने सोशलिस्ट पार्टी से जुड़ने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने कहा कि हर अन्याय के खिलाफ सोशलिस्ट पार्टी सतत संघर्ष करती आई है और करती रहेगी। जहां कहीं अन्याय होगा वहां पर पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी। पार्टी के नगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी ,उपाध्यक्ष मोहम्मद अली सिद्दीकी, कैलाश यादव, मनोज हार्डिया आदि ने नए युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई । इस अवसर पर अनवर खान, बहादुर सिंह पटेल, विजय प्रजापत, बंटी हार्डिया, पिंटू शर्मा, फिरोज खान ,दिनेश चौहान एडवोकेट ,श्रीमती दुर्गेश कौशल एडवोकेट के नेतृत्व में करीब 200 से ज्यादा युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

Exit mobile version