Site icon अग्नि आलोक

दुनिया की कुछ अनोखी वसीयत:रतन टाटा ने वसीयत में दोस्त को दी बंदूकें

Share
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

नई दिल्ली: दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा ने अपनी वसीयत में अपने एक दोस्त को बंदूकें दी हैं। इस दोस्त का नाम मेहली मिस्त्री है। उसे रतन टाटा ने अलीबाग वाली प्रॉपर्टी भी दी है। दुनिया में एक से बढ़कर एक वसीयत सामने आती रही हैं। ऐसी ही एक वसीयत मंगोल आक्रमणकारी चंगेज खान की भी थी। जानते हैं देश और दुनिया की कुछ ऐसी ही अनोखी वसीयत के बारे में।

वसीयत के अनुसार, मेहली मिस्त्री को रतन टाटा की तीन बंदूकें मिलेंगी। इसमें एक पॉइंट 25 बोर की पिस्तौल भी है, जो उन्हें बहुत पसंद थी। रतन टाटा ने वसीयत में अपनी संपत्ति को अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के बीच बांटने का जिक्र किया है, जिसमें उनके पालतू कुत्ते टीटो का भी जिक्र है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा को ये बंदूकें तोहफे में मिली थीं।

चंगेज खान ने बनवाई गुमनाम कब्र

मंगोलिया के क्रूर शासक चंगेज खान के बारे में कहा भी जाता है कि उसकी सेना जिस ओर से गुजरती तो मानो सैलाब आ जाता था और पीछे छूट जाता था तबाही का मंजर। चंगेज खान की मौत आखिर कैसे हुई, इस बारे में आज तक कुछ पता नहीं लग सका। ना ही यह पता चल सका कि उसे दफनाया कहां गया था। चंगेज खान ने अपनी वसीयत में जिक्र किया था कि आने वाली पीढिय़ों को यह पता नहीं चले कि आखिर चंगेज खान कौन था। वसीयत में लिखा था कि उसके मरने के बाद उसे गुमनाम जगह दफन किया जाए। चंगेज खान की मौत हुई तो उसकी कब्र के ऊपर से एक हजार घोड़े दौड़ाए गए थे, ताकि उसकी कब्र के बारे में किसी को पता नहीं चल सके।

Genghis Khan

अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत दिलचस्प

डायनामाइट की खोज करने वाले अल्फ्रेड नोबेल एक समय अपनी उपलब्धियों से निराश हो गए थे। वह सोचते थे कि डायनामाइट का आविष्कार निर्माण गतिविधियों में होगा। मगर, जब इसका इस्तेमाल विनाशकारी होने लगा तो उन्होंने अपनी वसीयत में अपनी संपत्ति का उपयोग नोबेल पुरस्कारों के लिए करने का प्रावधान कर दिया।

Alfred Nobel

किसी ने ब्रिटेन को आधा मिलियन पाउंड दिया

एक गुमनाम दानकर्ता ने ब्रिटेन को आधा मिलियन पाउंड की वसीयत दी थी, जिसकी कीमत अब 350 मिलियन पाउंड से ज्यादा हो चुकी है। हालांकि, शर्त यह थी कि यह पैसा राष्ट्रीय कर्जों को चुकाने के लिए ही इस्तेमाल किया जाए।

पैसे चाहिए दोस्तों तो पीनी होगी शराब

ब्रिटेन के कारोबारी और मिल मालिक रोजर ब्राउन ने अपने सात सबसे करीबी दोस्तों के लिए 3,500 पाउंड की वसीयत छोड़ी थी। इसकी शर्त यह थी कि वे इसका इस्तेमाल किसी यूरोपीय शहर में शराब के नशे में छुट्टियां बिताने में करेंगे।

बीवी करे नई शादी तभी मिलेगी संपत्ति

ऐसी ही एक दिलचस्प वसीयत एक व्यक्ति ने की थी। उसने वसीयतनामा को वास्तव में अपने जीवन साथी को एक बार फिर से अपमानित करने का आखिरी मौके के रूप में देखा। जर्मन कवि हेनरिक हेनरी हेन ने 1856 में अपनी पत्नी मटिल्डा को इस शर्त पर अपनी संपत्ति दी कि वह दोबारा शादी करे, ताकि ‘मेरी मौत पर कम से कम एक आदमी तो पछताएगा’। ओह।

एक कुत्ते को 12 मिलियन डॉलर

2004 में अरबपति होटल व्यवसायी लियोना हेम्सले ने अपनी 4 बिलियन डॉलर की अपार संपत्ति कुत्तों की देखभाल करने के लिए खर्च करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी वसीयत में कुत्तों के नाम ही यह संपत्ति छोड़ी। हालांकि, एक पुराने मसौदे पर पुनर्विचार करते हुए उनकी अकूत संपत्ति को गरीबों के लिए छोड़ दिया गया। उन्होंने पोते-पोतियों को कुछ शर्तों पर ही अपनी संपत्ति का बेहद मामूली हिस्सा ही दिया था।

Exit mobile version