Site icon अग्नि आलोक

*सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल पूरा*

Share

एक्ट्रेस ने जताया ससुराल वालों के लिए प्यार

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की शादी को हाल ही में पूरे एक साल हो गया। इस खास मौके पर सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने ससुराल वालों के लिए भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने उन्हें “दुनिया के सबसे अच्छे लोग” बताया।

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें जहीर एक सोफे पर बैठे हैं और उनके चारों ओर गुलाबी, सिल्वर और सफेद रंग के गुब्बारे सजे हैं, जिन पर वी लव यू” लिखा है। इस प्यारे से जश्न की तस्वीर साझा करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, “दुनिया के सबसे अच्छे ससुराल वाले… पहले तो मुझे ये लड़का दिया… फिर ढेर सारा प्यार।”

यह संदेश उनके ससुराल वालों के प्रति उनके लगाव और अपनापन को दर्शाता है। सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। दोनों ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी सलमान से ही की थी। सोनाक्षी ने दबंग से और जहीर ने सलमान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म नोटबुक से। दोनों ने शादी से पहले करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और एक साल साथ भी रहे। वहीं वर्कफ्रंट पर सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आने वाली हैं, जिसे उनके भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।

यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शुरुआत में यह फिल्म 30 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर तब भी काफी चर्चा हुई थी और अब शादी की पहली सालगिरह पर इस जोड़ी को फैंस और सेलेब्स की तरफ से खूब बधाइयां मिल रही हैं।

Exit mobile version