Site icon अग्नि आलोक

*सोनम 3 दिन की रिमांड पर, मेघालय ले गई पुलिस:इंदौर से 4 आरोपी आज फ्लाइट से भेजे जाएंगे*

Share

: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने तीन की ट्रांजिट रिमांड में लिया है. इसके अलावा, मामले में उसके प्रेमी समेत तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं.

मेघालय में हुए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया और उसका मेडिकल कराया गया. अब मेघालय पुलिस उससे शिलांग में मामले को लेकर गहराई से पूछताछ करेगी. गिरफ्तारी के बाद मामले की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, सोनम को राजा रघुवंशी से नहीं, बल्कि राज कुशवाहा से प्यार था और इसी लव अफेयर के चक्कर में राजा का मर्डर हुआ था. इसके साथ ही, सोनम के भाई गोविंद का एक ऑडियो भी सामने आया है. इसमें वो कहता हुआ पाया गया है कि उसके ही कहने पर सोनम ने सरेंडर किया है. उसने ही सोनम को पुलिस के पास भेजा है.

सभी पक्षों की बात

राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सोमवार को कई बड़े बयान सामने आए. सबसे पहले सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद का बयान आया, जिसमें उसने कहा कि उसने ही अपनी बहन को पुलिस के पास भेजा. दूसरा बयान सोनम का सामने आया. पुलिस के सामने उसने कहा, ‘मैंने अपने पति को नहीं मारा. कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी जान ली और मुझे अगवा कर लिया. वे मुझे गाजीपुर (Gazipur) ले आए और मुझे बंधक बनाकर रखे.’ इधर, राजा के दोस्त राज ने कहा, ‘मुझे सोनम पर शुरू से ही शक था. ये शक राजा के शव मिलने के बाद यकीन में बदल गया.’ लेकिन, सोनम के पड़ोसियों ने NDTV द्वारा पूछे जाने पर कहा कि सोनम ऐसा कर ही नहीं सकती है.

इस ऐप पर मिले थे सोनम और राजा

 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) के नवविवाहित दंपत्ति, सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी मामले में एक नई जानकारी सामने आई है. राजा रघुवंशी की मेघालय (Meghalaya) में हत्या के बाद रविवार की देर रात सोनम रघुवंशी गाजीपुर (Gazipur) में जिंदा मिली. आशंका जताई जा रही है कि सोनम ने अपने प्रेम प्रसंग (Love Affair) के कारण राजा की हत्या करा दी है. लेकिन, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. साथ ही, सोनम का बयान भी मने आया है, जिसमें उसने कहा है कि राजा की हत्या कुछ अज्ञात लोगों ने की और मुझे अगवा कर ले आए.

कैसे शुरू हुई सोनम और राजा की बातें?

30 वर्षीय राजा रघुवंशी पिछले चार साल से ही परिवार का बिजनेस से जुड़े थे. उनके परिवार का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है. स्कूल और कोचिंग को बस रेंट पर देते हैं. 2007 से चल रहे “रघुवंशी ट्रांसपोर्ट” के अकाउंट को वो पिछले चार साल से संभाल रहे थे. 25 वर्षीय सोनम से उनकी मुलाकात रघुवंशी एप्प पर हुई थी. चार महीने पहले ही रघुवंशी एप्प पर दोनों की बात हुई थी.

सोनम और राजा का था अरेंज मैरेज

सोनम और राजा रघुवंशी का रिश्ता 1 अक्टूबर 2024 को समाज की परिचय पुस्तिका के माध्यम से जुड़ा था. हर साल रामनवमी के दिन समाज का सामूहिक भंडारा आयोजित होता है, और उसी अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवतियों के नाम समाज की परिचय पुस्तिका के लिए दर्ज किए जाते हैं. उसी दिन सोनम का नाम दर्ज हुआ था, और उसी दिन राजा के परिवार ने भी अपने बेटे का नाम जोड़ा.

Exit mobile version