रुपेश व्यास की याद में यारी है ईमान मेरा कार्यक्रम
इंदौर।संगीत प्रेमी स्व. रूपेश व्यास की स्मृति में अभिनव कला समाज में “यारी है ईमान मेरा” संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक अन्नु शर्मा एवं गायिका शिवांगी मिश्रा पाठक ने दोस्ती-यारी पर केंद्रित गीत प्रस्तुत किए। इनमे फिल्म संगीत के 20 से अधिक सदाबहार गीत शामिल थे। गायक कलाकारों ने यारी है ईमान मेरा, तेरे जैसा यार कहाँ, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, दिल का सूना साज, गर तुम भुला न दोगे, किसी राह पर जैसे गीत प्रस्तुत किए। इन गीतों पर भाव-विभोर श्रोताओं ने जमकर दाद दी।

की-बोर्ड पर अभिजीत गौड़, गिटार पर प्रशांत गौड़, ढोलक-तबले पर लोकेश उपाध्याय और ऑक्टोपैड पर अमित शर्मा ने संगत की। कार्यक्रम में पलक शर्मा, दिलीप वर्मा, अरुणा सोनी, यशवर्धन सिंह एवं प्रो. आर. के. जैन ने भी गीत प्रस्तुत किए।
प्रारम्भ में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ राजेश व्यास, राकेश व्यास, विमल कोरिया एवं सिम्मी व्यास ने किया। विशेष अतिथि थे वरिष्ठ संगीतज्ञ विजय गावड़े, जी.के. गोविन्द, वरिष्ठ पत्रकार शकील अख्तर, नवनीत शुक्ला एवं मनोहर लिम्बोदिया। कलाकारों का स्वागत देवेश व्यास, गौरव व्यास, राहुल व्यास, यश कोरिया, सुनील कोरिया एवं ज्योति भाटिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने किया।.
.