Site icon अग्नि आलोक

सोनू सूद : चैरिटी से कलेक्ट किए 18 करोड़ 94 लाख और खर्च किए सिर्फ 1 करोड़ 9 लाख

Share

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद रील लाइफ और रीयल लाइफ में भी खलनायक साबित हुए हैं। आयकर विभाग ने तीन दिनों में उनके 28 ठिकानों पर छापे मारकर इसका खुलासा किया है। 
शनिवार को आयकर विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुरुग्राम में तीन दिनों में सोनू सूद के 28 ठिकानों पर छापेमारी और सर्च की गई। इन ठिकानों से 1 करोड़ 8 लाख रुपए नकद और बहुमूल्य दस्तावेज बरामद हुए। 11 बैंक लॉकर्स को सील कर दिया गया है। 
आयकर विभाग ने कहा कि विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन के अलावा, अब तक सोनू सूद और उनके सहयोगियों द्वारा 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है।  
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान कर चोरी से संबंधित आपत्तिजनक सबूत मिले हैं। सीबीडीटी ने कहा कि अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसे जमा किए।
लखनऊ में सोनू सूद का रीयल एस्टेट बिजनेस है जिसमें से 175 करोड़ रुपए की बोगस बिलिंग का मामला सामने आया है। 
आश्चर्य की बात है कि 21 जुलाई 2020 को सोनू सूद ने चैरिटी के माध्यम से 18 करोड़ 94 लाख रुपए जमा किए थे लेकिन उसमें से खर्च किए मात्र 1 करोड़ 9 लाख रुपए। चैरिटी के नाम पर उन्हें विदेशों से भी रकम मिली है।

Exit mobile version