Site icon अग्नि आलोक

इंदौर आए सोनू सूद ने की पोहा-जलेबी की तारीफ: बोले: इस शहर से खास कनेक्शन, स्कूटर चलाना यहीं सीखा

Share

इंदौर

गुरुवार को इंदौर में कई फिल्मी हस्तियां पहुंची। इनमें एक्टर सोनू सूद, रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी शामिल थे। एक स्कूल में आयोजित एक प्रोग्राम के ऑडिशन के लिए वे यहां पहुंचे थे। ऑडिशन खत्म होने के तुरंत बाद सभी वापस मुंबई लौट जाएंगे।

गुरुवार दोपहर को एक ही फ्लाइट से सभी फिल्मी हस्तियां पहुंची। बाइपास स्थित एक स्कूल में एम टीवी पर प्रसारित होने वाले रोडीज के ऑडिशन रखे गए थे। ऑडिशन देने के लिए बड़ी संख्या में युवा भी यहां पहुंचे। सोनू सूद युवाओं के बीच नजर आए। एक्टर सोनू सूद को देख युवाओं में भी जोश भर गया। मीडिया से चर्चा में सोनू सूद ने कहा कि मेरा तो पुराना कनेक्शन है इंदौर से। रोडीज की के सीजन की शुरुआत में बहुत महत्वपूर्ण शहर चुने जाते है। इसमें इंदौर भी एक था, आज जब इन लोगों का जोश देखा बड़ा अच्छा लगा। लगता है कि रोडीज के बड़े सारे लोग यहां से आने वाले है। सब जलेबी और पोहा खाकर आए है पलासिया का। अलग जोश नजर आ रहा है सब में। मुझे बड़ी खुशी है कि इंदौर का इतना कमाल का रिस्पॉन्स रहा है।

इंदौर को लेकर उन्होंने कहा कि इंदौर में उनके रिलेटिव्स है। छुट्टियों में वे इंदौर ही आते थे। छप्पन दुकान, पलासिया, सराफा वो पूरा मैंने देखा है। पहली बार स्कूटर चलाना भी इंदौर में ही सीखा। मेरा एक इमोशनल कनेक्शन है इस शहर के साथ। फादर जब छप्पन और पलासिया लेकर आते थे तब यहां खाने की बड़ी कमाल की दुकान होती थी, जो आज काफी बेहतर हो चुकी है। इंदौर मुझे अपना घर ही लगता है। यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर बदल गया तो काफी नई-नई चीजें दिखती है, लेकिन यहां के लोग आज भी वैसे ही हैं जो इंदौर को स्पेशल बनाता है।

पिछली बार जब रोडीज होस्ट किया था तो वह साउथ अफ्रीका में किया था। इस बार इसको और बड़ा करने के लिए इसमें कर्म और कांड बनाया जा रहा है। इसमें मैं कर्म हूं प्रिंस कांड है, गौतम है, रिया है। देखेंगे कि जो गैंग लीडर्स हैं वे कैसे प्रोटेक्ट करते हैं लोगों को। इसके साथ ही उनकी टीम की स्ट्रैटजी कैसी रहेगी यह भी देखेंगे। हर व्यक्ति यहां अपनी तैयारी और अनुभव के साथ आएगा और ये सभी वे अपनी टीम के मेंबर्स से शेयर करेंगे।

प्रोग्राम में जब एलिमेशन होते हैं तब बड़ा मुश्किल दौर होता है। क्योंकि आप पार्टिसिपेंट्स से इमोशनली कनेक्ट होते हैं। ऐसा लगता है वापस ले आओ उनको। चैनल वाले भी बोलते थे कि आपका काम उन्हें घर भेजने का है आप उन्हें वापस लेकर आ रहे हो। इस बार भी कर्म और कांड का बैलेंस बनाकर रखेंगे।

इंदौर में फिल्मी हस्तियां।

इंदौर के पोहे-जलेबी की तारीफ की सोनू सूद ने

इस दौरान एक सवाल के जवाब में सोनू सूद ने कहा कि हमें तो इंदौर का पोहा-जलेबी वापस खींच लाता है। इंदौर के लोग बड़े कमाल के है। वहीं प्रिंस नरुला ने कहा कि जब हम पुराने ऑडिशन देखते है। हम देखते है कि कहां-कहां से हमें अच्छे लोग मिलते हैं। हमने इंदौर में पहले भी ऑडिशन किया। हमें यहां इंटरेस्ट्रिंग लोग मिलते हैं। जिन्हें शो में देखकर लोगों को काफी मजा आता है। हमें ऐसा लगता है कि इंदौर में ऐसे लोग हैं इसलिए हम इंदौर में वापस आए।

सोनू सूद ने प्रोग्राम को लेकर कहा कि जब उम्मीदें जुड़ जाती है तो चैलेंज भी बढ़ जाते हैं कि और बेहतर कैसे किया जाए। पिछले साल लोगों ने इसे काफी पसंद किया तो और चैलेंज बढ़ गया कि इसे और बेहतर कैसे किया जाए। इसलिए गौतम, प्रिंस, रिया इसमें आए। कोशिश है कि इसे और बेहतर किया जाए।

राजनीति को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये दुनिया बेहतर है, यहां से भी काम हो ही सकता है। राजनीति कमाल की दुनिया है वहां पर अच्छे लोग काम करते हैं। मुझे लगता है कि अच्छा काम करने की कोशिश को राजनीति में जाने से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए। उसके बिना भी काम किया जा सकता है। इधर, प्रोग्राम के ऑडिशन पूरे होने के बाद गुरुवार को ही सभी फिल्मी हस्तियां वापस मुंबई के लिए रवाना होंगी।

Exit mobile version