Site icon अग्नि आलोक

साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ फिल्म ऑफ द ईयर; रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस

Share

मुंबईसाल 2022 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार रविवार को मुंबई में वितरित किए गए। दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट ‘पुष्पा: द राइज’ को फिल्म ऑफ द इयर चुना गया है। वहीं, रणवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी फिल्म ’83’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।

मुंबई में रविवार शाम को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए रंगारंग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राधिका मदान, रवीना टंडन, मनोज बाजपेयी, अहान शेट्टी, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी अलग-अलग अवॉर्ड दिए गए। यहां देखें अलग-अलग कैटेगरी में दिए अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट..

सीरियल नंबरकिसे मिला अवॉर्डकैटेगरी
1‘पुष्पा’फिल्म ऑफ द ईयर
2आशा पारेखफिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान
3रणवीर सिंहसर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ’83’ के लिए
4कृति सेननसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – ‘मिमी’ के लिए
9शेरशाहसर्वश्रेष्ठ फिल्म
6‘अदर राउंड’बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
7केन घोषबेस्ट डायरेक्टर – ‘स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक’ के लिए
8जयकृष्ण गुम्मड़ीबेस्ट सिनेमेटोग्राफर – ‘हसीना दिलरुबा’ के लिए
8सतीश कौशिकसहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ‘कागज़’ के लिए
10लारा दत्तासहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – ‘बेल बॉटम’ के लिए
11आयुष शर्मानकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ‘एंटीम: द फाइनल ट्रुथ’ के लिए
12अभिमन्यु दसानीपीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्टर
13राधिका मदानपीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस
14अहान शेट्टीबेस्ट डेब्यू- ‘तड़प’ के लिए
15‘कैंडी’सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज
16मनोज बाजपेयीवेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ‘द फैमिली मैन 2’
17रवीना टंडनवेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – ‘अरण्यक’ के लिए
18विशाल मिश्रासर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष
19कनिका कपूरसर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला
20‘पौली’सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म
21‘अनुपमा’बेस्ट टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर
22शहीर शेखटेलीविजन सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के लिए
23श्रद्धा आर्यटेलीविजन सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – ‘कुंडली भाग्य’ के लिए
24धीरज धूपरटेलीविजन सीरीज में सबसे होनहार अभिनेता
25रूपाली गांगुलीटेलीविजन सीरीज में सबसे होनहार अभिनेत्री
26‘सरदार उधम’क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म
27सिद्धार्थ मल्होत्राक्रिटिक्स बेस्ट एक्टर – ‘शेरशाह’ के लिए
28कियारा आडवाणीक्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस – ‘शेरशाह’ के लिए

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा रक्त चंदन की तस्करी की कहानी पर आधारित है।

आसा पारेख को फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सर्विसेस के लिए पुरस्कार दिया गया है। इन्होंने कटी पतंग और तीसरी कसम जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया है।

एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में उन्होंने कपिल देव का किरदार निभाया था।

एक्ट्रेस कृति सेनन को उनकी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिया गया है। इस फिल्म में उन्होंने सेरोगेट मदर का रोल किया था।

Exit mobile version