Site icon अग्नि आलोक

श्रीलंकाई बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया, खेली अंडर-19 विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी

Share

अंडर-19 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज विरन चामुदिथा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. विरन ने 192 रनों की पारी खेली. अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में ये किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा निजी स्कोर है. इससे पहले भी ये रिकॉर्ड श्रीलंकाई बल्लेबाज के ही नाम था.

अंडर-19 विश्व कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. हर मैच में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बन रहा है. ऐसा ही एक महारिकॉर्ड श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज विरन चामुदिथा ने अपने नाम किया है. जापान के खिलाफ लीग मैच में विरन ने अंडर-19 विश्व कप इतिहास की सबसे पारी खेल डाली. विरन ने जापान के खिलाफ इस मैच में 143 गेंदों में 192 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने 26 चौके और 1 छक्का भी लगाया.

विरन ने अंडर-19 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में अपने ही हमवतन हसिथा बोयागोडा को पीछे छोड़ा है. हसिथा बोयागोडा ने साल 2018 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में केन्या के खिलाफ 152 गेंद में 28 चौके और 2 छक्के की मदद से 191 रनों की मैराथन पारी खेली थी, लेकिन 8 साल बाद अब यह रिकॉर्ड टूट गया है. इस मामले में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के जैकब भूला हैं जिन्होंने केन्या के खिलाफ 2018 में ही 180 रनों की पारी खेली थी.

विरन चामुदिथा ने सिर्फ सबसे बड़ी पारी का ही नहीं, दिमंथा महाविथाना के मिलकर अंडर-19 क्रिकेट में पार्टनरशिप का भी विश्व रिकॉर्ड बना दिया. विरन चामुदिथा और दिमंथा महाविथाना के बीच पहले विकेट के लिए 328 रनों की साझेदारी हुई. अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में ये किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. इससे पहले ऐसा यूथ वनडे में कभी नहीं हुआ था.

श्रीलंका ने पारी में बनाए 387 रन

विरन चामुदिथा के 192 रनों की पारी के अलावा श्रीलंका के लिए दिमंथा महाविथाना ने भी 115 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 125 गेंद का सामना किया, जिसमें कुल 11 चौके शामिल रहे. वहीं कप्तान विमथ दिनसारा ने भी 44 रनों की अहम पारी खेली, जिसके कारण श्रीलंका की टीम ने जापान के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Exit mobile version