अग्नि आलोक

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

Share

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां प्रयागराज जाने वालों की भारी भीड़ देखी गई। इसके चलते ही यहां भगदड़ मची। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद रेल मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। यात्रियों के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। कुछ और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। ये सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए उमड़े थे। ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे यात्रियों की भीड़ बेकाबू हो गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। 25 से अधिक लोग घायल हैं। कई लोगों की हालत नाजुक है। इन्हें लोक नायक, कलावती सरण और लेडी हार्डिग सहित पास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें भी कई की हालत नाजुक है। लोक नायक अस्पताल प्रशासन ने देर रात 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। दो की मौत कलावती सरण और एक की मौत लेडी हार्डिंग अस्पताल में हुई है। इनमें अस्पतालों कई घायल भर्ती हैं। मृतकों और घायलों के स्वजन अस्पतालों में बिलख रहे हैं।

प्‍लेटफार्म नंबर 14 और15 पर ऐसे मची भगदड़

उच्‍च स्‍तरीय जांच के आदेश दिये

भगदड़ की घटना के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

चार स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को भेजा गया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में है। चार स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को प्रयागराज भेजा गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने घटना पर दुख जताते हुए मुख्य सचिव को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

चश्‍मदीद ने बताया दोनों तरफ से उमड़ी भीड़

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि “… भीड़ को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं था… यह घोषणा की गई थी कि प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर आने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर आएगी। इसलिए भीड़ दोनों तरफ से आ गई और भगदड़ मच गई… कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया…”

एक अन्‍य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “स्टेशन (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन) पर कोई आरपीएफ या पुलिस नहीं थी…स्टेशन पर भारी भीड़ थी…30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं…मेरे रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

दिल्‍ली के रेलवे स्‍टेशन पर ऐसे हैं भीड़ के मंजर

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए कहा है। मुख्य सचिव को राहत कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर मौजूद रहने और राहत कार्यों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। मैं लगातार कार्यों की निगरानी कर रहा हूं।”

दो ट्रेनें लेट थीं इसलिए बढ़ा दबाव

दिल्लीअडीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ​​ने कहा, “दो ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के कारण भीड़ बहुत ज़्यादा हो गई थी। कुछ लोग घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 15-20 मिनट के अंतराल में भारी भीड़ के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। यह तब हुआ जब एक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई और लोग उस ट्रेन को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे…”

बीते समय में देश में हुईं भगदड़ की बड़ी घटनाएं

Exit mobile version