Site icon अग्नि आलोक

तानिया सिंह सुसाइड केस में फंसे स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा

Share

नई दिल्ली। आईपीएल के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को मशहूर मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में पुलिस ने समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जानकारी सामने आ रही है कि तानिया सिंह ने सुसाइड करने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को कॉल किया था। मंगलवार को तानिया सिंह ने अपने घर पर देर रात सुसाइड कर लिया था। तानिया लगभग दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थीं।
जब इन्वेस्टिगेशन हुआ तो पता चला कि तानिया ने आखिरी कॉल सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को किया था। सुसाइड का पता चलते ही पुलिस तानिया के घर गई और छानबीन शुरू कर दी। जांच में जब तानिया का फोन चेक किया गया तो यह बात सामने आई कि उन्होंने लास्ट कॉल अभिषेक को किया था। पुलिस की मानें तो तानिया की कॉल डिटेल में कई राज छिपे हैं, जिसका पता आगे की कार्रवाई पूरी करने पर लगेगा। इसी आधार पर अभिषेक शर्मा से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने उन्हें समन भेजा है।

Exit mobile version