उज्जैन के ग्राम पिपलिया हामा में राजपूत समाज द्वारा शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जा रही थी। पटाखे की चिंगारी एक मकान पर जा गिरी, जिसके चलते विवाद की स्थिति बन गई और कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। पथराव करने वाले भीम आर्मी से जुड़े होना बताए जा रहे हैं।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम पिपलिया हामा में राजपूत समाज द्वारा शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसमें गांव के सभी लोग शामिल थे। इस दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। पटाखे की चिंगारी एक मकान पर जा गिरी, जिसके चलते विवाद की स्थिति बन गई और कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया।
पत्थरबाजी होने पर यात्रा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ लोगों को भी चोट आई है। शोभायात्रा पर पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामला शांत किया। शोभायात्रा में शामिल लोग थाने पहुंच गए थे। जिन्होंने पथराव करने वाले भीम आर्मी से जुड़े होना बताए जा रहे हैं। करीब एक घंटे तक थाने पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित रहे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।