Site icon अग्नि आलोक

पूर्व नपा अध्यक्ष के बेटे की कार पर किया पथराव

Share

धार

पहले शहर के बाहर सूनसान मार्ग पर लूटपाट की घटनाएं हाेती थी, लेकिन अब शहर के अंदर ही इस प्रकार की घटनाओं की आशंका काे बल मिल रहा है। इंदाैर से आधी रात काे कार से पत्नी के साथ घर लाैट रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे के वाहन पर जेतपुरा में पथराव की घटना हाे गई।

बदमाशाें ने पहले कार काे राेकने की काेशिश की, लेकिन जब कार नहीं राेकी ताे पथराव कर दिया। इससे कार के शीशे टूट गए और कार के अंदर ही बिखर गए। कुछ टुकड़े कार सवार लाेगाें काे भी लगे। आगे जाकर कार सवार युवक ने डायल 100 काे सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक बदमाश वहां से भाग गए। गाैरतलब है कि स्पीड ब्रेकर के कारण कार धीमी की थी इसी दाैरान घटना हाे गई। नाैगांव थाने में अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पूर्व नप अध्यक्ष ममता जाेशी के बेटे ध्रुव और उनकी पत्नी मनस्वी कार से बुधवार की रात करीब 12.30 बजे इंदाैर से अपने घर तिरुपति नगर धार लाैट रहे थे। जब वे जेतपुरा पहुंचे ताे वाहन शाॅप के सामने हाथ में लाेहे की राॅड लेकर खड़े कुछ युवाओं ने उनका वाहन राेकने की काेशिश की। ध्रुव ने वाहन नहीं राेका लेकिन यहां बने स्पीड ब्रेकर पर वाहन धीमा करते ही वाहन पर पथराव कर दिया। ध्रुव और उनकी पत्नी घबरा गए। जैसे तैसे कार लेकर पीजी काॅलेज के आगे तक आए। यहां से डायल 100 काे सूचना दी। पुलिस ध्रुव के साथ माैके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग गए। नाैगांव पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशाें के खिलाफ धारा 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version