करोंद मण्डी पर आंदोलन का दूसरा दिन
भोपाल /
भोपाल के करोंद मंडी के सामने संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में काले कृषि कानूनों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा।
आज जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आज के धरने में संयुक्त किसान मोर्चा के इरफान जाफरी, मप्र किसान सभा के जसविंदर सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रह्लाद बैरागी(सीहोर), सीटू के प्रमोद प्रधान, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के विजय कुमार, विजया पाठक, अब्दुल्लाह भाई, श्रमिक नेता ए टी पद्मनाभन, पीएन वर्मा, छात्र नेता दीपक, शेख गनी, आदि के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता धरने में बैठे।आज धरने को सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि इन क़ानूनों के लागू होने से कृषि बाजार के साथ साथ खुदरा बाजार व छोटे उद्योग धंधे बर्बाद हो जाएंगे, फुटकर सब्जी बेचकर घर चलाने वाले तक बेरोजगार हो जाएंगे, सार्वजनिक वितरण व्यवस्था खत्म हो जाएगी, जिसके चलते गरीबों के मुंह का निवाला तक छिन जाएगा। मोर्चा ने घोषणा की है की भोपाल का यह धरना मांगें पूरी न होने व दिल्ली में हो रहे आंदोलन तक लगातार चलेगा।संयुक्त किसान मोर्चा व आंदोलन में शामिल तमाम संगठनों ने इन क़ानूनों को तत्काल रद्द करने की मांग की है, अन्यथा यह आंदोलन और व्यापक होगा।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ तहसील में किसान विल के विरोध में ट्रैक्टर रैली व मार्च तथा विल वापसी के लिए SDM गुढ को ज्ञापन सौंपा कर कृषि काले कानून को विरोध किया गया तथा गांवों में अभी तक जो किसान भाई कृषि काले कानून से अवगत नहीं थे उन्होंने अवगत कराया गया टैक्टर रैली में किसान नेता बड़े भैय्या कुंवर सिंह सेमरिया जी एवं किसान मोर्चा के समस्त किसान सदस्य उपस्थित रहे।

