अग्नि आलोक

संस्था माहेश्वरी संगम द्वारा अन्नकूट और छप्पन भोग दर्शन काा सफल आयोजन

Share

इंदौर। दीपावली के बाद अन्नकूट महोत्सव क आयोजन का सिलसिला लगातार जारी है विभिन्न् धार्मिक और सामाजिक संगठनों  द्वारा अन्नकूट और छप्पन भोग दर्शन के साथ ही दीपावली मिलन के आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी है इसी कड़ी में रविवार को माहेश्वरी संगम द्वारा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। करीब 200 माहेश्वरी बंधुओं कि इस संस्था में उत्साह से लोगों ने भागीदारी की।

 कीमती गार्डन में हुए इस आयोजन में भगवान श्रीनाथजी का दरबार सजाया गया था और उन्हें छप्पन भोग लगाए गए थे। इसी के साथ इस्कॉन मंदिर की टीम ने दामोदर स्तोत्र का सामूहिक पाठ भी कराया।

 देर रात तक चले कार्यक्रम में भजन गायिका प्रीति राजपुरोहित ने भजनों की मधुर प्रस्तुति दी ।जिस पर महिलाओं और पुरुषों ने झुमकर न्रत्य  भी किया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री शरद साबु, श्री मोहन सोमानी, गोपाल दास राठी, कृष्णदास बाहेती, नारायण मूंदडा,  तपन राठी सहित माहेश्वरी संगम के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने जमकर मेहनत की। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज इंदौर के अध्यक्ष राजेश मूंगड सहित कई गणमान्य समाजजन उपस्थित थे ।

Exit mobile version