Site icon अग्नि आलोक

MP से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, इसमें 20 जनरल कोच

Share

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधाओं और आरामदायक यात्रा के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने देशभर में कई समर स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। अब रेल प्रशासन ने मध्य प्रदेश के रीवा से बांद्रा टर्मिनस के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन अनारक्षित श्रेणी में रहेगी और मई 2025 में पांच ट्रिप चलेगी। रेल ने यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को सफर के दौरान होने वाली भीड़ और असुविधा से राहत देने के लिए चलाई है। यात्रियों के लिए यह सेवा सुविधाजनक और बिना आरक्षण के यात्रा का विकल्प देगी।

समर स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइमिंग

बोरीवली, बोइसर, वापी, वलसाड़, भेस्तान, चलथान, बारडोली, नंदुरबार, अमलनेर, धरणगांव, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना।

ट्रेन की कोच पॉजिशन

दरअसल, रेलवे ने गर्मियों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए समर स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। रीवा और बांद्रा के बीच चलाई गई यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है, यानी आरक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। इसलिए यात्रियों को अपनी सीट पकड़ने के लिए जल्दी आना होगा।

यात्रियों को बिना आरक्षण यात्रा की सुविधा

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रख अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन का संचालन रेलवे का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा करने का अवसर देती है। यह ट्रेन बिना आरक्षण के यात्रा करने की सुविधा देगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेन से संबंधित शेड्यूल और अपडेट के लिए रेलवे स्टेशन, हेल्पलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यात्री ट्रेन को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version