Site icon अग्नि आलोक

टी इलैया राजा बने शिवराज के निजी सचिव

Share

इलैया राजा टी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा में आने के बाद से माना जाने लगा है कि इलैया राज टी भी शिवराज सिंह के पसंदीदा अधिकारियों में से एक है। हालांकि इस मामले में आईएएस इलैया राजा ने साफ कहा है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उनके पास अधिकृत रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी आईएएस अधिकारी इलैया राजा टी केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निजी सचिव बन गए हैं। इसके लिए शिवराज सिंह चौहान ने खुद कवायद शुरू की थी और सूत्रों के अनुसार इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इलैया राजा टी तमिलनाडु के रहने वाले हैं। वे मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे एमपी पर्यटन विभाग के एमडी हैं। वे प्रदेश के जबलपुर, भिंड, रीवा और इंदौर के कलेक्टर रहे हैं। उनकी गिनती ईमानदार अधिकारियों में होती आई है।

Exit mobile version