Site icon अग्नि आलोक

पांच दिन से जारी झमाझम बारिश से ताप्ती सरोवर हुआ ओवरफ्लो

Share

मुलताई।*बीते मंगलवार से जारी झमाझम बारिश के चलते ताप्ती सरोवर में पानी लबालब हो जाने के बाद शनिवार सुबह ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो हो गया। गौरतलब है कि इस वर्ष जून माह में हल्की बारिश होने और बीते 19 जुलाई तक बारिश नहीं होने से ताप्ती सरोवर में पानी का संग्रहण नही हुआ था। सरोवर के स्टेशन रोड के घाट की ओर पानी के कम हो जाने से सरोवर के तल की भूमि  दिखाई देने लगी थी। वही जून माह में एक दो बार हल्की बारिश हुई और उसके बाद बारिश नदारद हो जाने से सरोवर में पानी की आवक शुरू नहीं हो पाई थी। मंगलवार से आरंभ हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार से सरोवर को जलापूर्ति करने वाले जल मार्ग से पानी की आवक आरंभ हो गई। गुरुवार को सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद सरोवर में शुक्रवार सुबह तक बड़ी मात्रा में जल संग्रहण होने से सरोवर लबालब हो गया था। दोपहर में हुई बारिश से शुक्रवार शाम तक सरोवर लबालब  हो गया था। सरोवर के मध्य स्थित ताप्ती मंदिर के गर्भगृह में पानी पहुंच गया था। वही शनिवार सुबह से सरोवर के ओवरफ्लो होने से सरोवर का पानी परिक्रमा मार्ग को पार करते हुए  तप्तेश्वर शिव मंदिर की बाजू की सीढ़ियों से बहने लगा है। श्रद्धालु ताप्ती सरोवर के तट पर पहुंच कर तप्तेश्वर शिव मंदिर के बाजू की सीढ़ी से बह रहे पानी में स्नान का लुफ्त उठा रहे हैं।

Exit mobile version