Site icon अग्नि आलोक

Tata Punch: मजबूत सुरक्षा विशेषताओं के लिए इसे खूब सराहा गया

Share

Tata Punch ने 2024 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का खिताब अपने नाम किया। इसकी मजबूत सुरक्षा विशेषताओं के लिए इसे खूब सराहा गया है, और Global NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। Punch की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10.32 लाख रुपये तक है। यह 31 वेरिएंट्स और पांच रंगों में उपलब्ध है।

लोन के जरिए Tata Punch की खरीदारी
Tata Punch Pure MT (बेस मॉडल) की ऑन-रोड कीमत 6,88,250 रुपये है। इसे कार लोन के माध्यम से खरीदने के लिए 6.2 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है, जिसमें लगभग 68,000 रुपये की डाउन पेमेंट जरूरी होगी। अधिक डाउन पेमेंट करने पर मासिक EMI कम हो सकती है।

9% ब्याज दर के आधार पर EMI इस प्रकार होगी:

EMI की राशि बैंक की नीतियों और अतिरिक्त शुल्क के आधार पर थोड़ी भिन्न हो सकती है। लोन लेने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से जांच लें।

वेरिएंट्स और लोकप्रियता
Tata Punch पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ मैनुअल व ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। अक्टूबर 2021 में लॉन्च के बाद से यह सबकॉम्पैक्ट SUV अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है और Tata Motors की टॉप-सेलिंग मॉडल है।

2024 में CNG वेरिएंट के लॉन्च ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाया। इस साल पेट्रोल वेरिएंट्स की बिक्री 50% से अधिक, CNG वेरिएंट्स की 30% से ज्यादा और इलेकטרिक वेरिएंट की करीब 15% रही।

Exit mobile version