हेमंत मालवीय
हार्ट अटैक्स का कारण कही फसलों औऱ साग सब्जियों को उगाने में डाले जा रहे पेस्टीसाइड ही तो नही बन रहे ?
एक दिन चूहे मारने के जहर की पुड़िया के कुछ अंश हमारे औलीजी चाट गए, बच्चो ने नजर रखी 1-2 दिन उसके सिम्टम्स सामान्य ही थे 3 दिन बाद उसने हरी पोटी की …मुँह से म्यूकस निकला मगर बाहर से वह रोज जैसा ही खेल रहा था , बेटा उसे बेहद गम्भीरता से वॉच कर रहा था वो उसे तुरंत पशु चिकित्सालय ले गया, डॉक्टर ने सुनते ही तुरंत 3 इंजेक्शन दिए, अगले 3 दिन औऱ इंजेक्शन लगवाने को लाने के लिए कहा …बाद में पशु चिकित्सने बताया चूहे को मारने वाला जहर कुत्ते ने क्योकि बहुत कम मात्रा में चाटा था वो धीरे धीरे उसके खून को गाढ़ा कर उसके हार्ट में ब्लॉकेज बनाने शुरू कर चुका था …अक्सर कुत्ते घरों के जहर द्वारा मरे चूहे खा जाते हैं औऱ एक दो दिन बाद सड़को पे मरे मिलते हैं इलाज हुआ औऱ औलीजी मस्त हैं ।
तो कही न कही ऐसा कुछ हमारे खानपान में तो नही आ रहा ? .युवा किसी किस्म की यौन उत्तेजक दवाएं तो नही ले रहे ,बॉडी बनाने के लिए जिम में कोई प्रोटीन तो नही ले रहे? …
अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना ने तालिबान की मुखबिरी के लिए आम लोगो मे वियाग्रा जैसी दवाएं बाटी , औऱ इनके इस्तेमाल से वहां के स्वस्थ लोगो मे अचानक ही हार्ट अटैक के केस आने शुरू हो गए …कई देशों में कफ सिरप से भी ऐसी ही स्थिति आई , जब छोटे बच्चे मारे गए …
शरीर हमेशा संकेत देता है चाहे जानवर का हो या आदमी का …।….
मुझे खुद 2014 में एंजियोप्लास्टी झेलना पड़ी थी औऱ उसके सिम्टम्स पहले से दिखने लगे थे, .चलने में हाफना सांस भारी होना सबसे बड़ा सिम्टम् हैं , अगर कोई भी व्यक्ति सीढ़ी चढ़ने में दबाव महसुस करता है ..वो कतई नजरअंदाज न करे…कही न कही कोई जहर ही है …जो किसी न किसी बहाने से उसके शरीर मे पहुच कर धीरे धीरे प्रभावित कर रहा है , हर व्यक्ति को जांच कराने पे कुछ प्रतिशत ब्लॉकेज सिकुड़ी धमनियों की समस्या मिल सकती है …कभी भी स्वयम से कोई भी दवा का सेवन न करे …आज फिर अखबार में एक 18 साल के बच्चे की मौत की खबर ने लिखने पे मजबूर कर दिया जब पढा वो बाल गिरने से रोकने की दवा लेता था एक्सरसाइज करता था औऱ प्रोटीन भी लेता था ! …
