Site icon अग्नि आलोक

बालक ने स्टील गिलास में रस्सी बम फोड़ा, गले में टुकड़ा लगने से मौत

Share

उज्जैन।  दीवाली पर एक परिवार की खुशियों पर ‘ग्रहण’ लग गया। 10 साल के बच्चे ने मां से बम फोड़ने के लिए गिलास मांगा। मां ने मना किया तो वह दूसरे के यहां से गिलास ले आया और बम फोड़ दिया। इससे गिलास फटा और एक टुकड़ा गर्दन में लगने से उसकी मौत हो गई।

ये दर्दनाक हादसा उज्जैन में हुआ। शहर में 24 खंभा मार्ग पर कहारवाड़ी मोहल्ला में अशोक कहार परिवार के साथ रहते हैं। अशोक प्राइवेट काम करते हैं। उनका 10 साल का बेटा ऋतिक कहार है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर मां अंदर काम कर रही थी और ऋतिक बाहर खेल रहा था। पिता किसी काम से शिप्रा नदी के रामघाट पर गए थे। कुछ देर में बम फटने की आवाज आई। पता चला कि ऋतिक के गले में स्टील का टुकड़ा फंसा गया है, जिससे वो बेसुध हो गया। मां दौड़कर बाहर आई। पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version