Site icon अग्नि आलोक

वंशवाद, कुलस्ते ; उमा और शाह के सामने साख बचाने की चुनौती

Share

भोपाल

प्रदेश में परिवारवाद के फार्मूले को लेकर छिड़ी बहस के बीच पंचायत चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में भी भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के बेटे-बहू और नजदीकी रिश्तेदार मैदान में हैं। मंत्रियों से लेकर पूर्व विधायक तक के बेटे-बहू और बहनें चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। चूंकि पहले चरण में कई दिग्गज नेताओं के रिश्तेदारों को करारी हार मिल चुकी है। लिहाजा, नेता अपनों के लिए राजनीतिक समीकरण बैठाने में लगे हैं।

उमा के भाई की बहू जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे और खरगापुर से भाजपा विधायक राहुल सिंह लोधी की पत्नी उमीता सिंह ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 8 से नामांकन दाखिल किया है। वहीं गुना जिले के चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा और उनके रिटायर्ड आईपीएस पति रघुवीर सिंह मीणा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पति-पत्नी प्रचार में जुटे हैं। मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे रामनरेश यादव की पौत्रवधु रोशनी यादव निवाड़ी जिले के वार्ड छह से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। वे भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हैं।

इन नेताओं के रिश्तेदार चुनावी भंवर में…

विधायकों की बहन और पत्नी भी चुनावी मैदान में

निवाड़ी जिले के भाजपा विधायक अनिल जैन की पत्नी रंजना जैन और टीकमगढ़ से भाजपा विधायक राकेश गिरी की बहन कामिनी और रानी जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं तो जतारा से भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक के भतीजे अतुल खटीक भी जनपद सदस्य के लिए मैदान में उतरे हैं। रैगांव से विधायक रहे जुगल किशोर बागरी के बेटे पुष्पराज बागरी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस में इन नेताओं के के सामने है चुनौती

पानसेमल से कांग्रेस विधायक चंद्रभागा किराड़े के भतीजे संजय सरपंच का चुनाव लड़ रहे हैं। जुलवानिया जनपद वार्ड 13 से कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका सौरभ सिंह दरबार और वार्ड 9 से सेंधवा से कांग्रेस के विधायक ग्यारसीलाल रावत के बेटे राकेश मैदान में हैं। कांग्रेस से विधानसभा चुनाव हारे रामकिशन पटेल भी सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं।

Exit mobile version