l
इंदौर जिले की सबसे बड़ी तहसील व नगर देपालपुर मैं नर्मदा नल जल योजना के तहत नगर वासियों को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के नाम से जगह-जगह जगह नगर तो खो दिया गया परंतु इस योजना के तहत कई भ्रांतियों का खुलासा जब देखने को मिला जब पत्रकार द्वारा नगर के कई क्षेत्रों में इस योजना के तहत कई स्थानों पर गड्ढों को खोदकर खुले छोड़ दिए देखा गया l सूत्रानुसार पता लगा की योजना लगभग 27 करोड की बताई जा रही है, कंपनी द्वारा ठेके पर और ठेके से पेटी पर काम कराया जा रहा है ,विशेष में योजना की कार्य अवधि खत्म और बढ़ाने को लेकर नगर पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संशय बताया गया l जनता की समस्या को लेकर जब सीएमओ नगर पंचायत देपालपुर से जानकारी ली गई कि भविष्य में इस योजना को लेकर अगर कोई समस्या होती है तो नगरपालिका की क्या भूमिका रहेगी तब उनके द्वारा बताया गया कि इस योजना में नगर पंचायत को किसी भी प्रकार से शामिल नहीं किया गया है, इस योजना में कंपनी के ही कंसलटेड, इंजीनियर, निरीक्षक और सब कुछ कंपनी का ही शामिल है, शिकायत भी जनता द्वारा कंपनी को ही की जाएगी परंतु कब और कैसे पता नहीं । वहीं सूत्रों की माने तो योजना को नगर के कुछ वार्डों में लागू नहीं किया गया जो विचारणीय विषय बना हुआ है, और योजना से संबंधित कई रहस्यमई बातें जल्द ही उजागर की जाएगी साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आम जनता को भी जल्द ही अवगत कराया जाएगा
देपालपुर से भूरा धाकड़ की रिपोर्ट

