इंदौर। लंबे समय से यह इंतजार किया जा रहा था कि यातायात में बाधा बनने वाली कलेक्टर ऑफिस से लेकर कर्बला पुल तक लगने वाली सब्जी मंडी कब हटेगी। इसे लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे थे। कि जब विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 की सब्जी मंडियां हटाई जा सकती हैं तो आखिर इस मंडी को लेकर इतनी गर्मी क्यों बढ़ती जा रही है। माना जा रहा था कि पूर्व महापौर के क्षेत्र में स्थित होने के कारण मंडी को नहीं हटाया जा रहा है। वहीं यह भी कहा जा रहा था कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां अपनी गाड़ी रोक कर सब्जी व्यापारियों से मुलाकात की थी। जिसके चलते निगम अधिकारी उक्त मंडी को हटाने में हिचक रहे थे ।लेकिन आज निगमायुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने कड़ा निर्णय लेते हुए इस मंडी को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा आज शहर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चौराहे के सामने से कर्बला पुल तक सड़क किनारे लगने वाली फल एवं सब्जी मंडी एवं अन्य दुकान के कारण यातायात प्रभावित होने एवं नागरिकों को आवागमन में होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अपर आयुक्त श्रीमती भव्या मित्तल एवं उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी श्री ओपी कुशवाहा के साथ सड़क किनारे फल एवं सब्जी विक्रय करने वालों का सर्वे कर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर चौराहे के सामने से कर्बला तक सड़क किनारे फल सब्जी व अन्य सामग्री विक्रय करने वाले को संवाद नगर के आगे बने हॉकर्स जोन पर शिफ्ट करने हेतु संबंधित को एलाउंसमेंट करने के भी निर्देश दिए गए।
*कलेक्ट्रेट की पुरानी पार्किंग के पीछे लगी हुई खुली पड़ी खाली भूमि की जानकारी निकालने के निर्देश*
आयुक्त द्वारा कलेक्टर चौराहे क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान चौराहे के समीप कलेक्ट्रेट की पुरानी पार्किंग के पीछे लगी हुई खुली पड़ी खाली भूमि का अवलोकन किया गया तथा क्षेत्रीय जोनल अधिकारी को खाली भूमि के संबंध में आवश्यक जानकारी निकालने व प्रस्तुत करने के संबंध में संबंधित भवन अधिकारी जोनल अधिकारी को भी निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट के पुराने पार्किंग से लगकर खाली पड़ी खुली जमीन पर अटाला सामग्री वह पुराने कंडम वाहन रखें हुए हैं !
हटेगी कलेक्टर चौराहा से कर्बला तक लगने वाली सब्जी मंडी निगमायुक्त ने दिए निर्देश

