Site icon अग्नि आलोक

भिंड में बिजली कंपनी उप महाप्रबंधक के साथ ठेकेदार ने की मारपीट, FIR

Share

भिंड के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक और ठेकेदार के बीच ऑफिस के अंदर विवाद गहरा गया। ठेकेदार ने अफसर के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत कोतवाली थाना में की गई। मामला शाम करीब छह बजे का बताया जा रहा है। बिजली कंपनी कार्यालय में पदस्थ राजेश कुमार मौर्या बैठे थे कि भूरे गुबरेले और एक अपने साथी के साथ आए। बिजली अफसर ने बताया कि भूरे बिजली कनेक्शन काटने और जोड़ने का ठेका दिए जाने पर दबाव बना रहे थे। बिजली अफसर ने बताया कि भूरे व छुट्टन तोमर दलाली का काम करते है। जब उनकी बात को नही माना तो उन्होंने मारपीट कर दी। वहीं भूरे गुबरेले ने उप महाप्रबंधक पर पैसा लेने और काम न करने का आरोप लगाने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ग्वालियर में डकैती और रेप की सजा सुनते ही कोर्ट से भागे दो आरोपी

ग्वालियर में मंगलवार दोपहर डकैती और बलात्कार के मामले में 25 साल की सजा सुनते ही दो आरोपी कोर्ट के कटघरे से भाग गए हैं। यह मामला विश्वविद्यालय थाने का है। 4 साल पहले एक लड़की को पहाड़ी पर बंधक बनाकर डकैतों ने दुष्कर्म किया था। भागने वाले आरोपी के नाम मुकेश और गोलू हैं। क्राइम ब्रांच और विश्वविद्यालय थाना पुलिस भागने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।

भोपाल में बीजेपी नेता धरने पर बैठे, विकास यात्रा रोकने का विरोध, पूर्व मंत्री उमाशंकर की तबीयत बिगड़ी

भोपाल के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से निकल रही बीजेपी की यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। इसके चलते बीजेपी नेता नाराज होकर धरने पर बैठ गए। इनमें पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी शामिल थे। करीब 20 मिनट तक नेता धरने पर बैठे रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई। इसलिए उन्हें सिद्धांता हॉस्पिटल में ले जाया गया।

भोपाल में BJP की विकास यात्रा रोकने पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता धरने पर बैठ गए हैं।

Exit mobile version