Site icon अग्नि आलोक

निगम आयुक्त सड़क पर उतरीं: जोन 14 में लोगों को दी समझाईश,फागिंग मशीन से धुआं करवाया

Share

इंदौर नगर निगम आयुक्त ने शनिवार को जोन के अधिकारियों को काम नहीं करने को लेकर लताड़ लगाई थी। रविवार को खुद ही आयुक्त सड़क पर उतर गईं ओर बस्तियों में जाकर समझाइश का काम करने लगीं। जोन 14 जहां चार दिन पहले पटवारी और स्वास्थ्य अधिकारी का विवाद हुआ था। वहां काफी लापरवाही बरती जा रही थी। यहां भी रविवार सुबह फागिंग मशीन से धुआं किया गया।
क्षेत्र क्रमांक चार की लोधा कॉलोनी, महावीर नगर सहित आसपास की तंग बस्तियों में सुबह आयुक्त प्रतिभा पाल पहुंचीं और यहां कबाड़ में पड़े कूलर में जमा पानी को निकालने और रहवासियों से अपने आसपास सफाई रखने की बात कही। उन्होंने यहां अधिकारियों को बुलाकर बात की। सुबह शाम इलाके में दवाई छिड़काव ओर सफाई पर जोर देने के निर्देश दिए। पाल अधिकारियो के जमीनी स्तर पर काम करने को लेकर काफी नाराज है।
जोन 14 में लापरवाही
पालदा, सिलीकॉन सिटी, राजेन्द्र नगर, सुदामानगर सहित अन्य इलाकों से जोन क्रमांक 14 काफी बड़ा है। यहां अधिकारी सतीश गुप्ता द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रहा है। यहां जल जमाव की शिकायते भी काफी है। बावजूद इसके सफाई पर ध्यान नही दिया जा रहा। कुछ दिन पहले यहां पानी में बैठकर कांग्रेसी नेता सचिन चौहान रामपाल ने प्रदर्शन भी किया था। लेकिन मामले में ध्यान नहीं दिया गया। चार दिन पहले जीतू पटवारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उतम यादव के बीच भी विवाद का कारण अधिकारियों की लापरवाही ही है। रविवार को यहां एक वार्ड 85 में फागिंग मशीन से धुआं किया गया।
रिमझिम बारिश चुनौती
फिलहाल नगर निगम के लिए रिमझिम बारिश चुनौती साबित हो रही है एक और शहर में बार-बार लगातार हो रही बारिश के कारण पानी जमा हो रहा है और इसमें डेंगू मलेरिया मच्छरों का लार्वा पनप रहा है वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते शहर की सड़कों पर गड्ढों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मौसमी बीमारियों को लेकर निगम का अभियान भी फिसड्‌डी साबित हो रहा है।

Exit mobile version