इंदौर
कपड़े पर 1 जनवरी से जीएसटी 5 से बढ़कर 12 फीसदी करने के विरोध में कपड़ा कारोबारियों ने मंगलवार से प्रदेशव्यापी ब्लैकआउट प्रदर्शन शुरू किया। इसके लिए शाम 7 से 7.20 तक दुकानों में अंधेरा किया और बाहर खड़े होकर शंख और घंटी आदि बजाई।
8 से ज्यादा बाजारों के व्यापारी एकजुट
प्रदर्शन में इंदौर के सांठा बाजार, क्लॉथ मार्केट, शकर बाजार, नलिया बाखल, सीतलामाता बाजार, मालवा मिल, राजबाड़ा क्षेत्र की दुकान, भंवरकुआं सहित अन्य जगह के कारोबारी शामिल हुए। संगठनों ने बताया कि प्रदेशभर में यह प्रदर्शन किया गया। इंदौर से शुरू हुए विरोध को हर जगह से समर्थन मिल रहा है और यह प्रदर्शन 23 दिसंबर तक चलेगा। इसमें हर दिन शाम को इसी तरह ब्लैक आउट किया जाएगा।

