Site icon अग्नि आलोक

देश में:300 जिलों में पॉजिटिविटी रेट में गिरावट, 101 जिले ऐसे जहां रोजाना 100 से भी कम नए मरीज मिल रहें

Share

नई दिल्ली

देशभर में कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि 300 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिव केस में गिरावट दर्ज की जा रही है। 29 अप्रैल से 5 मई के बीच यह कमी 210 जिलों में दर्ज की गई थी। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 29 अप्रैल से 5 मई तक 531 जिलों में 100 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे थे, जो 12 मई से 18 मई के बीच घटकर 430 जिलों में रह गई। यानी 101 जिलों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या रोजाना 100 से कम हुई है।

बीते 24 घंटे में 2 लाख 56 हजार 429 नए पॉजिटिव, 4146 मौतें
देश में कोरोना के केस कम होने का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में 2 लाख 56 हजार 429 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 3 लाख 52 हजार 364 मरीज ठीक हुए, जबकि 4,146 लोगों की मौत हो गई। यह लगातार 8वां दिन था जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों का आंकड़ा रहा। गुरुवार को फिर एक बार मौतों का आंकड़ा 4,146 पहुंच गया।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.56 लाख
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,146
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.60 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.27 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.91 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 30.24 लाख

अब तक 18.70 करोड़ वैक्सीन लगाई गई
देश में अब तक 18.70 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीन ड्राइव के तहत अब तक 96 लाख 85 हजार 934 हेल्थ केयर वर्कस को पहली डोज, 66 लाख 67 हजार 394 को दूसरी डोज दी गई है। फ्रंट लाइन वर्कस में 1 करोड़ 46 लाख 36 हजार 501 लोगों को फर्स्ट डोज और 82 लाख 56 हजार 381 लोगों को सेकेंड डोज दी जा चुकी है।

18+ आयु वर्ग के लोगों में अब तक 70 लाख 17 हजार 189 लोगों को पहली खुराक लगाई गई है। 45 से 60 साल के एज ग्रुप में अब तक 5 करोड़ 83 लाख 47 हजार 950 लोगों को पहली डोज और 94 लाख 36 हजार 168 लोगों को सेकेंड डोज लग चुकी है। 60 साल से अधिक उम्र वर्ग में 5 करोड़ 49 लाख 36 हजार 96 लोगों को फर्स्ट डोज और 1 करोड़ 80 लाख 26 हजार 179 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

Exit mobile version